Search

 
 
 

Chandil  : सावन पूर्णिमा पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

 
  • अंतिम सोमवारी को मंदिरों में किया गया रूद्राभिषेक
  • दलमा पहाड़ की चोटी पर गुफा बाबा मंदिर में भी हुआ जलाभिषेक
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में सावन पूर्णिमा के अवसर पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पवित्र सावन माह का अंतिम सोमवारी होने के कारण शिवभक्त अपने आराध्यदेव पर जल अर्पण करने के लिए सुबह से ही पहुंचने लगे थे. सावन माह की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषेक के अलावा रुद्राभिषेक भी किया गया. कई शिवालयों में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी. सावन माह के अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ दलमा पहाड़ की चोटी पर स्थित गुफा बाबा मंदिर में देखा गया. वहीं चांडिल प्रखंड के ज्यादा स्थित ऐतिहासिक बूढ़ा बाबा शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. यहां ओडिशा और पश्चिम बंगाल से भी श्रद्धालु भगवान महादेव के दर्शन पूजन के लिए पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-leopard-seen-in-jhirpaiburu-forest-panic-among-villagers/">Kiriburu

: झीरपाईबुरु जंगल में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
सावन पूर्णिमा के अवसर पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था. शिवालय के निकट बहने वाली स्वर्णरेखा नदी में स्नान कर श्रद्धालु अपने आराध्य देव के दर्शन पूजन किया. इस दौरान समूचे क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जय घोष से गूंजने लगा था. इसके अलावा सावन पूर्णिमा के अवसर पर जरगो महादेव बेड़ा, ईचागढ़ के चतुर्मुखी शिव मंदिर, चौका के काशीटांड शिव मंदिर, विश्वनाथ शिव मंदिर, उरमाल स्थित शिव मंदिर, चांडिल, रघुनाथपुर समेत अनुमंडल क्षेत्र के अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. सावन पूर्णिमा के अवसर पर चांडिल स्थित श्री साधु बांध मठिया मठ नागा सन्यासी आश्रम में रुद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन किया गया. सावन पूर्णिमा के साथी पवित्र श्रावण माह का समापन हो गया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-champais-decision-will-prove-suicidal-sudhir-pappu/">Jamshedpur

: चंपाई का निर्णय आत्मघाती साबित होगा – सुधीर पप्पू
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही