Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chandil : ईचागढ़ के खूनडीह में डायरिया फैला, सात आक्रांत

Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ प्रखंड के गुदड़ी पंचायत अंतर्गत खूनडीह में इन दिनों डायरिया फैला हुआ है. गांव में अब तक कुल 10 लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं. वर्तमान में सात लोग डायरिया की चपेट में हैं. इनमें से चार का इलाज अस्पताल में चल रहा है. हालात बिगड़ने के बाद डायरिया पीड़ितों को परिजनों ने सोमवार को पातकुम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईचागढ़ पहुंचाया. अस्पताल में खूनडीह के 22 वर्षीय संतोष माझी, 54 वर्षीय कमला माझी, 55 वर्षीय दुर्गामणि माझी और छह वर्षीय अंजू माझी का इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-laid-the-foundation-stone-of-jharkhand-bhawan-in-mumbai/">CM

हेमंत सोरेन ने किया मुंबई में झारखंड भवन का शिलान्यास
[caption id="attachment_963340" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/CHANDIL-DAIRIA-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित युवक.[/caption] वहीं 37 वर्षीय उत्तम कुमार हांसदा, 24 वर्षीय मंगली माझी और 26 वर्षीय दुबराज हेम्ब्रम का इलाज खूनडीह स्थित घर में ही चल रहा है. इसके पूर्व गांव के तीन पीड़ित अब स्वस्थ हो चुके हैं. खूनडीह के करीब 30 वर्षीय महेश चंद्र माझी, 50 वर्षीय भास्कर माझी और 21 वर्षीय फूलमनी माझी डायरिया से जंग जीतकर अब स्वस्थ हो चुके हैं. तीनों निजी चिकित्सक से अपना इलाज कराए थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-rape-graph-is-not-decreasing-more-than-119-women-raped-in-20-months/">पलामू

: नहीं घट रहा दुष्कर्म का ग्राफ, 20 माह में 119 से अधिक महिलाओं के साथ रेप

गांव पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी

ईचागढ़ प्रखंड के खूनडीह में डायरिया का प्रकोप फैलने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य कर्मी ईचागढ़ पहुंचे और लोगों की जांच की. टीम ने जरूरतमंदों के बीच आवश्यक दवा का वितरण किया. एएनएम और एमपीडब्ल्यू की टीम ने ग्रामीणों को डायरिया से बचाव के उपाय भी बताए. साथ ही जगह-जगह ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बताया कि डायरिया एक संक्रामक बीमारी है, जो दूषित भोजन व पानी के सेवन से फैलती है. इसे भी पढ़ें : चिराग">https://lagatar.in/chirag-paswan-gets-z-category-security-33-security-personnel-will-be-deployed/">चिराग

पासवान को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, तैनात रहेंगे 33 सुरक्षाकर्मी
यह बीमारी गंदगी की वजह से भी एक से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकती है. डायरिया से बचने के लिए स्वच्छ पेयजल व ताजा भोजन के साथ बेहतर स्वच्छता अपनाना होगा. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह से गांव में डायरिया का प्रकोप है, जो रविवार की रात से तेजी से अपना पांव पसारने लगा. डायरिया के प्रकोप की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को पहले ही दी जा चुकी है. तबीयत बिगड़ने के बाद भी पीड़ितों को लेने गांव तक एंबुलेंस नहीं गया. सभी को निजी व्यवस्था कर अस्पताल पहुंचाना पड़ा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही