Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : एंबुलेंस की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठने की नहीं मिली परमिशन

Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना क्षेत्र में एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग पर युवा अधिकार मंच के अध्यक्ष आकाश महतो अनुमंडल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने वाले थे. इसको लेकर उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी, थाना प्रभारी चांडिल समेत संबंधित पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया था. अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने आकाश महतो को अनुमति नहीं दिया है. भूख हड़ताल पर बैठने के लिए अनुमंडल परिसर में टेंट लगाने से रोक दिया गया. इसके बाद एंबुलेंस की मांग पर भूख हड़ताल पर संशय की स्थिति बन गई है. प्रशासन का कहना है कि एंबुलेंस की मरम्मत कराई जा रही है, जल्द ही चौका थाना क्षेत्र में एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-aadhaar-card-update-camp-will-be-organized-from-january-6-to-9/">आदित्यपुर

: आधार कार्ड अपडेट के लिए 6 से 9 जनवरी तक लागाया जाएगा कैंप

जनहित में होकर रहेगा आंदोलन

युवा अधिकार मंच के अध्यक्ष आकाश महतो ने कहा कि एंबुलेंस सेवा आवश्यक आवश्यकताओं में से एक है. सरकार आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में उदासीन है. वहीं स्थानीय प्रशासन भी इस दिशा में ढुलमुल रवैया अपना रही है. उन्होंने कहा कि चौका में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाइलों में ही चल रहा है. धरातल पर स्वास्थ्य केंद्र का नामोनिशान नहीं है. वही चावलीबासा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन जर्जर स्थिति में है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-aadhaar-card-update-camp-will-be-organized-from-january-6-to-9/">आदित्यपुर

: आधार कार्ड अपडेट के लिए 6 से 9 जनवरी तक लागाया जाएगा कैंप

एंबुलेंस नहीं रहने से समय पर घायल को नहीं भेज पाती पुलिस

फिलहाल स्वास्थ्य केंद्र निकट के विद्यालय भवन में चल रहा है. चावलीबासा में औसतन रोज दो प्रसव होता है. बावजूद इसके यहां एंबुलेंस सुविधा नहीं है. उन्होंने कहा एनएच पर आए दिन दुर्घटनाएं घटती रहती हैं. एंबुलेंस नहीं रहने के कारण पुलिस घायलों को इलाज के लिए तत्काल नहीं भेज पाती है. इसी आवश्यक आवश्यकताओं में से एक एंबुलेंस की मांग पिछले कई महीनों से की जा रही है. बार-बार प्रशासन आश्वासन का झुनझुना थमा देती है. अब आंदोलन की बात आई तो अनुमति नहीं देकर आंदोलन को दबाने का काम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-thousands-of-harijan-community-members-gather-at-jhumkeshwari-devi-shaktipeeth-to-worship-aakhan/">सरायकेला

: आखान पूजा करने झुमकेश्वरी देवी शक्तिपीठ पर जुटते हैं हरिजन समाज के हजारों सदस्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही