Search

चांडिल : पंचायत समिति की बैठक में समस्याओं व विकास कार्यों में अनियमितताओं पर हुई चर्चा

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को प्रमुख अमला मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की मासिक बैठक हुई. मौके पर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई. इस अवसर पर चांडिल प्रखंड की प्रमुख अमला मुर्मू ने कहा कि जनता को सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए सभी पदाधिकारी निष्ठापूर्वक काम करें. समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाना पदाधिकारियों का दायित्व है. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की वास्तविक जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी दें. समय-समय पर अद्यतन स्थिति से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं. छोटे-छोटे कार्यों के लिए जनता को बेवजह कार्यालय का चक्कर काटने के लिए मजबूर ना करें. बैठक में उप प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deva-scientific-got-big-relief-from-the-high-court-the-case-in-the-lower-court-was-canceled/">जमशेदपुर

: देवा साइंटिफिक को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, निचली अदालत में चल रहा केस रद्द

जनवितरण प्रणाली में अनियमितता की शिकायत

बैठक में कई जनप्रतिनिधियों ने जन वितरण प्रणाली में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी की शिकायत की. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि लाभुकों को सही समय पर और सही मात्रा में राशन नहीं मिलता है. वहीं राशन वितरण का रसीद भी लाभुकों को नहीं दिया जाता है. कई बार देखा जाता है कि बगैर पूर्व सूचना के राशन की दुकान बंद रहती है. ऐसे में लाभुकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं बैठक में कल्याण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, मनरेगा, शिक्षा समेत अन्य कई विभागों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी मांगी गई. इस अवसर पर प्रदूषण पर भी चर्चा किया गया. पंचायत समिति सदस्य ने प्रदूषण के कारण जुड़िया का पानी दूषित होने की शिकायत की. वहीं राजस्व विभाग के कर्मियों द्वारा लोगों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया गया. इस अवसर पर बिजली और वन विभाग की बैठक में उपस्थित नहीं रहने के कारण स्पष्टीकरण मांगे जाने का निर्णय लिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp