Search

 
 
 

चांडिल : जिला ग्रेपलिंग कुश्ती टीम चांडिल स्टेशन से रामगढ़ रवाना

 
Chandil (Dilip Kumar) : रामगढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती में भाग लेने सरायकेला-खरसावां जिला की टीम शनिवार को चांडिल स्टेशन से रवाना हुआ. सरायकेला-खरसावां जिला ग्रेपलिंग कुश्ती की 30 सदस्यीय चयनित टीम 22 व 23 अक्टूबर को रामगढ़ में होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेगी. चांडिल स्टेशन से शिक्षक रोहित पांडे ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया. मौके पर सरायकेला-खरसावां जिला ग्रेपलिंग कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि टीम में जिले के सभी प्रखंडों के बच्चे शामिल हैं. उन्होंने उम्मीद जताया है कि बीते वर्ष की भांति इस बार भी बच्चे जिला को मेडल दिलाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-match-draw-between-mumbai-city-fc-and-jamshedpur-fc/">जमशेदपुर

: मुंबई सिटी एफसी और जमशेदपुर एफसी के बीच मैच ड्रा

सीनियर व जूनियर टीम में ये हैं शामिल

चयन प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में अश्वत्थामा कर्मकार, दिलशाद अंसारी, श्याम सुंदर महतो, सीनियर बालिका वर्ग में पुष्पा सिंह मुंडा, बुधनी माझी व सलमा मार्डी शामिल हैं. वहीं जूनियर बालिका वर्ग में कुमारी भाद्री महतो, सुचिता कुमारी, ललिता मार्डी, लीलामणि, सुशीला हेम्ब्रम, किरण लोहरा और जूनियर बालक वर्ग में रामेश्वर सोरेन, अमित मार्डी, प्रताप चंद्र महतो, रवि हेंब्रम, हमल हेम्ब्रम, सुकलाल मुर्मू, कैलाश, बबलू, सहदेव, ललित महतो, मुकेश कैवर्त, सुदेश कुमार महतो, लंबोदर माझी, संजय मुर्मू, अजय मुर्मू, दीपक हेम्ब्रम, रोहित कुमार महतो और प्रकाश सिंह मुंडा का चयन किया गया है. सभी जिले को मेडल दिलाने के लिए मैदान में उतरेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही