- पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह कर सकते बगावत, ईचागढ़ से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव!
: आजाद समाज पार्टी झारखंड में 6 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
alt="" width="600" height="400" />
संगठन में सेंधमारी कर सकेंगे पूर्व विधायक
क्षेत्र में पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह के स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर चल रही है. जानकारी के अनुसार अब तक जिन सात लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है उनमें एक पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह का भी नाम है. विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह का नामांकन पत्र खरीदे जाने के बाद एनडीए के अंदर भी चर्चा का बाजार गर्म है. बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक अरविंद सिंह का ईचागढ़ में अपना वोट बैंक है. वहीं इस बार ईचागढ़ से चुनाव लड़ने वाले स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में तैयारी कर रहे नेता चुनावी समीकरण बिगाड़ सकते हैं. इनमें एक नाम सुखराम हेम्ब्रम का भी है. झामुमो के पूर्व जिला सचिव रहे झारखंड आंदोलनकारी सुखराम हेम्ब्रम स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र भी खरीद चुके हैं. उन्होंने भी अब तक झामुमो से इस्तीफा नहीं दिया है. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-information-given-to-students-regarding-prevention-of-tuberculosis-and-hiv/">Chakradharpur: यक्ष्मा व एचआईवी से बचाव को लेकर विद्यार्थियों को दी जानकारी
जेएलकेएम एक नया संगठन उभरा है
ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में अबतक एनडीए और यूपीए गठबंधन दलों के बीच ही चुनावी मुकाबला होता आया है. वर्ष 1990 से लेकर अबतक झामुमो, कांग्रेस, भाजपा, आजसू पार्टी और भाजपा में विलय हुए झाविमो संगठन के उम्मीदवारों के बीच ही हार-जीत होता आया है. इनमें झामुमो तीन बार, भाजपा दो बार, झाविमो एक बार और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी अरविंद कुमार सिंह एक बार चुनाव जीते हैं. आसन्न विधानसभा चुनाव में मुकाबला अधिक दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही है. जेएलकेएम के रूप में एक नया संगठन उभरकर सामने आया है. विधानसभा चुनाव में जेएलकेएम ईचागढ़ से भी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगा. लोकसभा चुनाव में जेएलकेएम ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करायी थी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-flag-march-in-chirkunda/">धनबाद: चिरकुंडा में पुलिस का फ्लैग मार्च [wpse_comments_template]
Leave a Comment