Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : आश्रम व अन्य विद्यालयों के लिए प्रवेश परीक्षा सात को

  • अनुमंडल क्षेत्र में बनाए गए हैं दो परीक्षा केंद्र
Chandil (Dilip Kumar) : कल्याण विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए आश्रम व अन्य विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित किया गया है. प्रवेश परीक्षा रविवार सात अप्रैल को 11 से दो बजे तक आयोजित किया जाएगा. कक्षा छह, सात और आठ में नामांकन के लिए होने वाली परीक्षा के लिए सरायकेला-खरसावां जिला में कुल सात परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इनमें सरायकेला अनुमंडल क्षेत्र में पांच और चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में दो परीक्षा केंद्र शामिल है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-market-warriors-super-kings-white-tigers-win-in-losers-club-trophy/">किरीबुरु

: लूजर्स क्लब ट्रॉफी में मार्केट वॉरियर्स, सुपर किंग्स, व्हाईट टाईगर जीते
पूरे जिला में कुल 2847 परीक्षार्थी इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, इनमें चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के 891 परीक्षार्थी शामिल हैं. परीक्षा के आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. परीक्षाकेंद्रों में परीक्षा कमरों में सीट प्लान और परीक्षा कमरे के अनुरूप वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति को लेकर व्यापक इंतजाम किया गया है. इसे भी पढ़ें : तोपचांची">https://lagatar.in/topchanchi-container-overturns-on-the-middle-of-the-road-out-of-control-driver-narrowly-escapes/">तोपचांची

: अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटा कंटेनर, बाल-बाल बचा चालक

चांडिल व बानसा में होगी परीक्षा

आश्रम व अन्य विद्यालयों में प्रवेश के लिए चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय चांडिल और उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बानसा में परीक्षाकेंद्र बनाया गया है. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय चांडिल के पा्रचार्य मंगल सिंह मुंडा और उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बानसा के प्रधानाध्यापिका पद़मावती कारवां को केंद्राधीक्षक बनाया गया है. एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय चांडिल में चांडिल, नीमडीह और कुकड़ू प्रखंड के कुल 561 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-para-teacher-accused-of-doing-obscene-act-with-minor-student-arrested-goes-to-jail/">चांडिल

: नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोपी पारा शिक्षक गिरफ्तार, गया जेल
इनमें चांडिल के 261, नीमडीह के 175 और कुकड़ू प्रखंड के 125 परीक्षार्थी शामिल हैं. वहीं उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बानसा में ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के कुल 330 परीक्षार्थी परीक्षा लिखेंगे. ईचागढ प्रखंड से कक्षा छह के लिए 148, सात के लिए 114 और आठ के लिए कुल 68 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही