Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : रावताड़ा जंगल में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पाया काबू

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड अंतर्गत रावताड़ा जंगल में बुधवार को अज्ञात शरारती तत्वों ने आग लगा दी. इस आगजनी में जंगल के कई पेड़-पौधे जल गए. आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें सुकसारी जंगल में भी फैल गई. ग्रामीणों ने जंगल में आग लगने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी. काफी देर तक विभाग की ओर से आग रोकने का इंतजाम नहीं होने पर स्थानीय ग्रामीण व वन रक्षा समिति के सदस्यों ने इसकी पहल शुरू की. ग्रामीणों ने एकता का परिचय देते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जंगल में लगी आग को बुझाने में देबूराम मांझी, शिवा सिंह, चैतान सिंह, मधु सिंह, पंचानन महतो, लक्ष्मी कांत मांझी, संजीत मांझी समेत अन्य ग्रामीणों का योगदान सराहनीय रहा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chowka-police-station-area-becoming-hub-of-illegal-businesses-police-administration-silent/">चांडिल

: गैर कानूनी धंधों का हब बनता जा रहा चौका थाना क्षेत्र, पुलिस-प्रशासन मौन

गर्मी के मौसम में जंगलों में लगती है आग

गर्मी के मौसम में क्षेत्र के जंगलों में आग या तो लगाई जाती है या फिर लग जाती है. आए दिन किसी ना किसी जंगल में आग लगने की घटना घटती है. कई बार शरारती तत्व सूखे पत्तियों और पौधों में आग लगा देते हैं तो कई बार पेड़ की डालियों के बीच होने वाली घर्षण से आग लग जाती है. गर्मी के मौसम में लोग पहले जंगल क्षेत्र से जानवरों को दूर भगाने और लकड़ी के कोयले के लिए जंगल में आग लगाते थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही