Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : चैत्र नवरात्र के पहले दिन निकली भव्य कलश यात्रा

  • हर्षोल्लास के साथ पूरे क्षेत्र में बासंती दुर्गोत्सव शुरू
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में चैत्र नवरात्र हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ. चैत्र नवरात्र के प्रतिपदा के दिन मंगलवार से विभिन्न स्थानों में देवी की प्रतिमा और कलश स्थापित कर आराधना की जा रही है. वहीं कई स्थानों में महाषष्ठी के पावन अवसर पर बेलवरण के साथ देवी का आह्वान किया जाएगा. इसके बाद महासप्तमी के दिन कलश यात्रा निकालकर बासंती दुर्गोत्सव मनाया जाएगा. बासंती दुर्गोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है.  इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/in-the-land-scam-related-to-former-cm-hemant-ed-arrested-saddam-the-mastermind-of-making-fake-deed-sought-7-days-custody-from-the-court/">पूर्व

CM हेमंत से जुड़े लैंड स्कैम में ED ने फर्जी डीड बनाने के मास्टरमाइंड सद्दाम को किया गिरफ्तार, कोर्ट से मांगी 7 दिन की कस्टडी
नवरात्र के पहले दिन प्रतिपदा के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई. अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में धूमधाम के साथ बासंती पूजा का आयोजन किया जाता है. चैत्र नवरात्र के अवसर पर देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना शुरू हुई. पहले दिन प्रतिपदा के अवसर पर देवी के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई. कई स्थानों में कलश स्थापित कर देवी की पूजा-अर्चना की जाती है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-instructions-to-provide-financial-assistance-to-two-naxalites-who-surrendered/">झारखंड

: आत्मसमर्पण करने वाले दो नक्सलियों को आर्थिक सहायता देने का निर्देश

आदरडीह में निकली भव्य कलश यात्रा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chandil-9-Basanti-Durga-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नीमडीह प्रखंड अंतर्गत आदरडीह में दासानुदास भक्तिपद दास, बजरंग सेवा समिति एवं आदारडीह के ग्रामीणों द्वारा लगातार नौवें साल चैत्र नवरात्रि पर मां बासंती के नौ रुपों की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना किया जा रहा है. श्रीश्री नवदुर्गा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. भव्य कलश यात्रा में 301 युवती एवं महिलाओं ने भजन-कीर्तन करते हुए माथे पर कलश में पवित्र जल लेकर मंदिर प्रांगण में स्थापित किया. इसे भी पढ़ें : EC">https://lagatar.in/tmc-leaders-protesting-outside-ec-office-detained-party-alleges-delhi-police-pushed-women-mps/">EC

कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी नेता हिरासत में, पार्टी का आरोप, दिल्ली पुलिस ने महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की
कलश यात्रा घाघरा नदी से आदरडीह अनुष्ठान स्थल तक निकाला गया. घाघरा नदी से में कलश यात्रा निकाले जाने के पूर्व पूजा-अर्चना किया गया. यहां नवदुर्गा महायज्ञ के दौरान श्री वृंदावन धाम निवासी सनातन दास महाराज जी द्वारा धर्म सम्मेलन में प्रतिदिन प्रवचन दिया जाएगा. इसके अलावा प्रतिदिन पदावली कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-tmh-bill-waived-off-on-mlas-initiative-body-handed-over-to-family-members/">डुमरिया

: विधायक की पहल पर टीएमएच का बिल माफ, परिजनों को सौंपा शव

यहां है नकटी माता की प्रतिमा

चांडिल प्रखंड के हेंसाकोचा पंचायत अंतर्गत कोकेबेड़ा, पालना में चैत्र नवरात्रि पर बासंती पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. यहां बासंती माता, नाकटी माता सिद्धिदात्री मां दुर्गा देवी पूजा कमेटी की ओर से देवी की आराधना की जाती है. कोकेबेड़ा, पालना में स्थायी रूप से स्थापित देवी की आकर्षक प्रतिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं. गुरु मां रातुली मुंडा ने बताया कि महाषष्ठी के अवसर पर देवी का आह्वान व बेलवरण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kalash-established-for-basantik-durga-puja-in-10-mahavidya-kali-temple/">आदित्यपुर

: 10 महाविद्या काली मंदिर में बासंतिक दुर्गा पूजा के लिए हुई कलश स्थापना
नवरात्र के पहले दिन प्रतिपदा के अवसर पर सुवर्णरेखा नदी के ऐतिहासिक जयदा घाट से कलश जलयात्रा निकाली गई. इसके अलावा चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चांडिल, ईचागढ़, नीमडीह व कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों स्थानों में बासंती पूजा के अवसर पर देवी की प्रतिमा स्थापित की जाती है. नवरात्र पर श्रद्धालु अपने घरों में भी पूजा-अर्चना करते हैं. इस दौरान श्रद्धालु उपवास व फलाहार पर भी रहते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही