Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : हरेलाल महतो बदलेंगे ईचागढ़ विधानसभा की दिशा और दशा : डोमन सिंह मुंडा

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ प्रखंड के चोगा सांसद भवन में आजसू बुद्धिजीवी मंच की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच के महासचिव डॉ मुकुंद मेहता, आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो आदि शामिल हुए. मौके पर बुद्धिजीवी मंच के विस्तार पर चर्चा की गई. इसके अलावा लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए बुद्धिजीवी मंच के पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया. बैठक को संबोधित करते हुए डोमन सिंह मुंडा ने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग को अपनी राजनीतिक जिम्मदारियों को समझना होगा. समाज को मार्ग दिखाने के लिए बुद्धिजीवियों की भूमिका निर्णायक होती हैं. इसे भी पढ़ें : बहरूपिया">https://lagatar.in/bjp-is-an-impostor-dont-fall-prey-to-its-guarantee-champai-soren/">बहरूपिया

है भाजपा, उसकी गारंटी में मत फंसिएगाः चंपाई सोरेन
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के जोश को समाज निर्माण के उपयोग में लेना है, इसके लिए बुद्धिजीवी वर्ग को ही मार्ग दिखाना होगा. उन्होंने कहा कि हरेलाल महतो लगतार समाज सेवा के कार्यों में रुचि रखकर काम कर रहे हैं. आने वाले समय में हरेलाल महतो के नेतृत्व में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की दिशा और दशा में सुधार होगा. इस दौरान वैद्यनाथ महतो, योगेंद्र नाथ महतो, गुरुचरण महतो, कमलाकांत महतो, उमाकांत महतो, सत्यनारायण महतो, गुरूपद सोरेन, पुलक सथपति, मनोरंजन ठाकुर, गौरी प्रसाद लायेक, गोपेश महतो, भगत सिंह मुंडा, जीतराम महतो, किरीटी महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही