Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : हटिया-हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस का होगा ठहराव

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल जंक्शन स्टेशन पर अब ट्रेन संख्या 18615/18616 हटिया-हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस का ठहराव होगा. रेलवे ने इसकी स्वीकृति दे दी है. इस संबंध में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रांची के सांसद संजय सेठ को पत्र लिखकर जानकारी दी है. विदित हो कि कोरोना काल के बाद चांडिल जंक्शन रेलवे स्टेशन में छह जोड़ी ट्रेनों का ठहराव रेलवे ने बंद कर दिया है. रेल का ठहराव बंद होने से चांडिल क्षेत्र के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर एसयूसीआईसी ने आंदोलन कर ट्रेनों का पुन: ठहराव कराने की मांग की थी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-raf-personnel-in-kendriya-vidyalaya-informed-the-children-about-their-methodology/">चक्रधरपुर

: केंद्रीय विद्यालय में रैफ के जवानों ने बच्चों को अपने कार्यप्रणाली के बारे में दी जानकारी

अन्य ट्रेनों का भी होगा ठहराव

चांडिल स्टेशन में बंद अन्य ट्रेनों का ठहराव भी धीरे-धीरे होगा. ट्रेनों का ठहराव बंद होने के बाद रांची के सांसद ने रेल मंत्री से मुलाकात कर पूर्व की भांति ट्रेनों का ठहराव करने की मांग की थी. रेल मंत्री ने सांसद को बाकी बची ट्रेनों के ठहराव के लिए आश्वस्त किया है. रेल मंत्री ने कहा कि बाकी ट्रेनों का ठहराव भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा. हटिया-हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस के ठहराव की सूचना मिलने पर क्षेत्र के रेल यात्रियों में हर्ष व्याप्त है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही