Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : चौका मोड़ पर हाई मास्क लाइट बनी शोभा की वस्तु

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चौका मोड़ पर रोशनी उपलब्ध कराने के उद्​देश्य से लाखों खर्च कर लगाई गई हाई मास्क लाइट शोभा की वस्तु बनकर रह गई है. चौका मोड़ के पातकुम की ओर तत्कालीन विधायक साधु चरण महतो ने अपने विधायक निधि से करीब साढ़े छह लाख की लागत से हाई मास्क लाइट लगवाया था. वहीं चौका-कांड्रा सड़क बनाने के दौरान विभागीय स्तर पर सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ मोड़ पर हाई मास्क लाइट लगाया गया था. कुछ माह तक रोशनी उपलब्ध कराने के बाद दोनों ही हाइमास्क लाइट और कांड्रा रोड की स्ट्रीट लाइट अब शोभा की वस्तु बनकर रह गई है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-neelachal-company-had-to-pay-a-fine-of-23-lakhs-for-spreading-pollution/">आदित्यपुर

: प्रदूषण फैलाने के एवज में नीलाचल कंपनी को 23 लाख भरना पड़ा जुर्माना

मुंह चिढ़ा रहा हाई मास्क लाइट

[caption id="attachment_532920" align="aligncenter" width="135"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/हाई-मास्क-लाइट-135x300.jpg"

alt="" width="135" height="300" /> चौका मोड़ पर शोभा की वस्तु बनी हाईमास्क लाइट.[/caption] चौका मोड़ पर शोभा की वस्तु बनी हाईमास्क लाइट स्थानीय लोगों के साथ सड़क पर आवागमन करने वालों काे मुंह चिढ़ा रहा है. लोग शाम होते ही शोभा की वस्तु बने हाई मास्क लाइट को देखकर ही संतुष्ट हो जाते हैं. क्षेत्र के सांसद का दल केंद्र में सरकार है और विधायक का दल राज्य में सरकार है. विभिन्न मंचों पर ईचागढ विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में स्थापित करने की बातें कहीं जाती हैं. लोगों को तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात होती हैं. वहीं नए आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने की बात तो दूर जो व्यवस्था दी गई है उसका सही से उपयोग नहीं हो पा रहा है. चौका मोड़ में लगाए गए हाई मास्क लाइट व्यवस्था की खिल्ली उड़ा रही है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-neelachal-company-had-to-pay-a-fine-of-23-lakhs-for-spreading-pollution/">आदित्यपुर

: प्रदूषण फैलाने के एवज में नीलाचल कंपनी को 23 लाख भरना पड़ा जुर्माना

क्या कहते हैं दुकानदार

चौका मोड़ स्थित जय जगदीश मिष्ठान्न भंडार के संचालक जगदीश गोराई ने कहा कि मोड़ में लगाए गए हाई मास्क लाइट का फायदा स्थानीय लोगों के साथ ही बाजार आने वाले को नहीं मिल सका. चार साल से लाइट शोभा की वस्तु बनकर रह गई है. वहीं दुकानदार दिनेश नाग ने बताया कि कांड्रा रोड पर लगाए गए कभी कभी जलती है. लाइट जलने से बाजार में रौनक रहती है. इसे नियमित करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-university-gave-25-25-thousand-rupees-to-all-the-departments-for-the-preparation-of-naac/">चाईबासा

: कोल्हान विवि ने नैक की तैयारी के लिए सभी विभाग को दिए 25–25 हजार रुपये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही