Search

 
 
 

चांडिल : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने बैठक में ग्रामीणों का मांगा साथ

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के खूंटी गांव के हाट तोला में गुरुवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की बैठक हुई. मौके पर संगठन के सदस्यों ने आंदोलन को विकराल रूप देने के लिए ग्रामीणों से साथ मांगा. संगठन के सदस्यों ने खतियानी आंदोलन सफल कैसे होगा इस पर लाेगों से विचार भी लिए. इस अवसर पर संगठन के फूलचांद महतो ने कहा कि आए दिन बाहरियों द्वारा स्थानीय लोगों से उनका हक और अधिकार छीना जा रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-evening-program-in-the-name-of-rajesh-khanna-on-23rd-july/">जमशेदपुर

: एक शाम राजेश खन्ना के नाम कार्यक्रम 23 जुलाई को

सभी के सहयोग से ही यह आंदोलन सफल होगा

आने वाले समय में स्थानीय लोगों के भविष्य पर संकट ना आए इसके लिए आंदोलन कर सरकार से खतियान आधारित नीति बनाने का दबाव देना अति आवश्यक है. ग्रामीणों ने कहा कि जिस तरह बूंद-बूंद से घड़ा भरता है उसी तरह से एक-एक ग्रामीण को इस विषय पर अपना राय देने की आवश्यकता है. सभी के सहयोग से ही यह आंदोलन सफल हो पाएगा और बच्चों का भविष्य अंधकारमय होने से बच सकता है.

बैठक में ये हुए शामिल

बैठक में संगठन से सक्रिय सदस्य पवित्र महतो, गुरुचरण मांझी, कार्तिक मांझी, सुखदेव महतो, प्रभात सरदार, सुखदेव महतो, शशि भूषण, प्रसंजीत कुमार, चंडी चरण, सर्जन मुंडा, भूतू महतो, दिनेश महतो, शंकर सोरेन, भगतू महतो, राजकिशोर महतो, घटो कुमार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही