Chandil (Dilip Kumar) : तिरुलडीह गोलीकांड के अमर शहीद अजीत व धनंजय महतो के शहादत दिवस (21 अक्टूबर) पर सिरुम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा. इसके बाद झारखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. सुनील कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति ने यह निर्णय लिया. बैठक में शहादत दिवस को लेकर विचार-विमर्श किया गया. समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार महतो ने बताया कि 21 अक्टूबर शहीद अजित महतो व धनंजय महतो के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि सभा के साथ कई कार्यक्रम रखा गया है. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/cm-hemant-handed-over-appointment-letters-to-827-secondary-teachers-of-jharkhand/">झारखंड
के 827 माध्यमिक शिक्षकों को सीएम हेमंत ने सौंपा नियुक्ति पत्र)
सांसद निशिकांत दुबे का आरोप, TMC नेता महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के पैसे लिये [wpse_comments_template]
के 827 माध्यमिक शिक्षकों को सीएम हेमंत ने सौंपा नियुक्ति पत्र)
उद्देश्यों को पूरा करने पर हुई चर्चा
समिति की बैठक में सुनील कुमार महतो ने बताया कि कार्यक्रम में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय सदस्य मोतीलाल महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. साथ ही झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के कई वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान झारखंडी कलाकार अपनी माटी की परंपरागत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे. बैठक में बादल महतो, परमेश्वर महतो, पंचानन महतो, सुधीर महतो, जितेंद्र महतो, संजय महतो, अशोक महतो, उकिल महतो, ब्रजदुलाल महतो, सिदाम महतो, फाल्गुनी महतो, सुभाष महतो, संंतोष महतो, सुधीर महतो समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-mp-nishikant-dubeys-allegation-tmc-leader-mahua-moitra-took-money-for-asking-questions-in-parliament/">गोड्डासांसद निशिकांत दुबे का आरोप, TMC नेता महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के पैसे लिये [wpse_comments_template]
Leave a Comment