Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : हाथी समस्या पर डीएफओ से मिलेगा झामुमो का प्रतिनिधिमंडल

Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में दिन पर दिन बढ़ती हाथी समस्या को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सरायकेला वन प्रमंडल पदाधिकारी से मुलाकात करेगा. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हाथियों से ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी लेगा और ग्रामीणों की जान व माल की सुरक्षा के लिए कारगर कदम उठाने की मांग करेगा. उक्त बातें झामुमो नेता सुकराम हेंब्रम ने कहीं. उन्होंने कहा कि फिलहाल चौका थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक जारी है. पिछले एक सप्ताह से जंगली हाथियों का झुंड कुरली व आसपास क्षेत्र में डेरा जमाये रखा है. इस दौरान जंगली हाथियों के झुंड आधा दर्जन से अधिक लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचा चुके हैं. कई एकड़ भूभाग पर फसल को बर्बाद कर चुके हैं. वहीं वन विभाग किसी अनहोनी के इंतजार में हाथ पर हाथ धरे बैठी है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-krida-bhartis-summer-camp-from-may-14-children-from-5-to-14-years-will-be-able-to-attend/">जमशेदपुर

: टीएमएच में 17 वर्षीय नाबालिग ने बेटे को दिया जन्म

ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करे वन विभाग

झामुमो नेता सुकराम हेब्रम ने कहा कि वन विभाग ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करे. उन्होंने पूछा कि आखिर क्या बात है कि हाथी जंगल छोड़कर आबादी वाले क्षेत्रों में घुस रहे हैं. क्षेत्र में क्या हाथियों की संख्या अप्रात्याशित रूप से बढ़ गई है कि जंगलों में उन्हे रहने के लिए जगह नहीं मिल रहा है. उन्होंने पूछा कि क्या हाथी कोरिडोर में निर्माण कार्य किया गया है, जिसके कारण हाथी अपने रास्ते से भटक जाते हैं. उन्होंने कहा कि चौका थाना क्षेत्र के कुरली के ग्रामीण हाथियों के कारण त्राहिमाम कर रहे हैं. हाथियों के द्वारा गांव में लगातार उत्पात मचाने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने कुरली गांव जाकर ग्रामीणों से मुलाकात किया. वहीं ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने हाथियों से सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को टॉर्च व पटाखा दिया. मौके पर उनके साथ हाड़ीराम सोरेन, भास्कर टुडू, शंकर हांसदा समेत अन्य नेता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-the-newly-married-couple-committed-suicide-by-hanging-themselves/">हजारीबाग:

नवदंपती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही