Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : डैम रोड में ममता फार्मा का झामुमो नेता ने किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम रोड़ स्थित सन सिटी परिसर में गुरुवार को ममता फार्मा का विधिवत उद्घाटन किया गया. झामुमो नेता सुकराम हेंब्रम, अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल के प्रभारी डाॅ. एचएस शेखर, झामुमो के जिला सचिव बुद्धेश्वर मार्डी समेत कई गणमान्यों ने ममता फार्मा का फीता काटकर उद्घाटन किया. डैम रोड में फार्मा खुलने से लोगों को अब दवाईयां खरीदने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. यहां हर दिन दवा मिलेगा. चिकित्सा क्लीनिक के सामने मेडिकल दुकान खुलने से अब चिकित्सा कराने पहुंचने वाले मरीजों को भी दवा लेने में आसानी होगी. उद्घाटन के बाद सुकराम हेंब्रम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए क्लीनिक संचालक समेत दवा दुकान के संचालक की तत्परता तारीफ के काबिल है. उन्होंने कहा कि क्लीनिक संचालक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएं और क्षेत्र के लोगों को रोग मुक्त रखने की दिशा में अपना योगदान दें. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-panchayat-representative-angry-over-dmft-funds-not-being-utilized-properly/">किरीबुरू

: डीएमएफटी फंड का सही उपयोग नहीं होने से पंचायत प्रतिनिधि नाराज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही