Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : हरिनाम संकीर्तन के लिए निकली कलश यात्रा, तीन दिनों तक राधा-गोविंद नाम का होगा जाप

Chandil (Dilip Kumar) : राधारानी हरि संकीर्तन समिति देवलटांड, ईचागढ़ की ओर से राधा रानी मंदिर में आयोजित हरि संकीर्तन महोत्सव के लिए बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. सभी श्रद्धालु करकरी नदी के जिलिंगआदर घाट से पवित्र जल शिरोधार्य कर पैदल देवलटांड पहुंचे. इस दौरान भजन-कीर्तन और राधा रानी के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो रहा था. राधारानी मंदिर पहुंचकर कलश यात्रा संपन्न हुआ. कलश स्थापना के बाद बुधवार शाम से अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ होगा, जिसका समापन 26 मार्च को धूलट के साथ होगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-by-2030-jamshedpur-and-surrounding-areas-will-be-included-in-21-dry-zone-cities-of-the-country/">आदित्यपुर

: 2030 तक जमशेदपुर व आसपास के क्षेत्र देश के 21 ड्राई जोन शहरों में हो जायेंगे शामिल

होगा राधा-गोविंद नाम का जापhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/22-chandil-9_288.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

अखंड हरिनाम संकीर्तन के दौरान तीन दिनों तक राधा-गोविंद नाम का जाप किया जाएगा. इसके लिए छह संकीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है. इनमें पश्चिम बंगाल के जाेजोहातु, झालदा के प्रथम महतो, बड़ाबाजार के सुनील दास, सपादा, बाघमुंडी के हलधर पांडे, कुकडू के ब्रजसुंदर दास, बुरुहातु के मनोहर बाबू और नदीसाई के पद्मलोचन कुंभकार की संकीर्तन मंडली शामिल है. सभी दल बारी-बारी से राधा-गोविंद नाम का जाप करेंगे. इसको लेकर देवलटांड गांव में उत्साह का महौल है. हरिनाम संकीर्तन को लेकर गांव में सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है.

बानसा में 24 को निकलेगी कलश यात्रा

चांडिल प्रखंड के बानसा में भी सार्वजनिक श्रीश्री अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति की ओर से तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है. इसको लेकर 24 मार्च को कलश यात्रा निकाली जायेगी. 25 मार्च की सुबह कीर्तन का शुभारंभ होगा, जिसमें 27 मार्च को जागरण रात्रि होगा. इसके बाद 28 मार्च को धूलट के साथ संकीर्तन का समापन होगा. संकीर्तन में अमृत महतो, बलरामपुर, छुटुलाल कुम्हार, बाघमुंडी, विमल चंद्र महतो तामारी, ईचागढ़, मनोहर दास, बालीडीह, चौका और गुलशन महतो, पहाड़पुर की संकीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया है. इसकी जानकारी काशीनाथ महतो ने दी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sdpo-harvinder-singh-inspected-the-police-station-instructed-to-complete-pending-cases/">आदित्यपुर

: एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों को पूरा करने का दिया निर्देश

रसुनिया में जागरण रात्रि कल

चांडिल प्रखंड के रसुनिया में चल रहे सार्वनिक हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का जागरण रात्रि गुरुवार को है. 20 मार्च कों गंधादिवास के बाद मंगलवार 21 मार्च से शुरू हुए अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ में नीमडीह प्रखंड के हेंसालौंग के गयाराम महतो, नडिहा, बड़ाबाजार के गणपति दास गोस्वामी, सिमुलिया, टामना के नुनि गोपाल गोस्वामी, कौड़ाग आडसा के गणेश गोस्वामी, टाटुआड़ा, पुस्तीला के अशोक दास गोस्वामी, कुडमाहातु, तमाड़ के लाल दास गोस्वामी और रसुनिया के मधुसुदन दा गोस्वामी की मंडली शामिल हो रहे हैं. सोलोआना कमेटी, रसुनिया की ओर से आयोजित संकीर्तन का समापन शुक्रवार को धूलट और राखाल भोग अर्पण के साथ होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही