Chandil (Dilip Kumar) : अनुमंडल पदाधिकारी की चिट्ठी में चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो को फर्जी बताने के मामले में बुधवार को कुड़मी संगठनों ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया. संगठनों के नेताओं ने इसे महान स्वतंत्रता सेनानी का अपमान बताया है. इस मामले को लेकर आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय प्रवक्ता हरमोहन महतो और कुड़मी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विशाल चंद्र महतो के नेतृत्व में कुड़मी समाज के लोगों ने हाथों में तख्तियां लिए अनुमंडल पदाधिकारी की चिट्ठी पर नाराजगी जताते हुए विरोध-प्रदर्शन किया. संगठन के नेताओं ने कहा कि इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी जल्द से जल्द लिखित रूप में माफी मांगे अन्यथा एसडीओ के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-current-committee-of-the-press-club-of-seraikela-kharsawan-dissolved/">आदित्यपुर
: द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां की वर्तमान कमेटी भंग
: सरकारी चिट्ठी में चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो को बताया फर्जी
: द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां की वर्तमान कमेटी भंग
वार्ता करने पहुंचा था प्रतिनिधिमंडल
दरअसल, आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय प्रवक्ता हरमोहन महतो और कुड़मी सेना झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विशाल चंद्र महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल चांडिल के अनुमंडल पाधिकारी रंजीत लोहरा से वार्ता करने पहुंचे थे. कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी के नहीं रहने पर आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय प्रवक्ता हरमोहन महतो ने फोन पर उनसे संपर्क किया. अनुमंडल पाधिकारी ने बताया कि वे कार्यालय के कार्य से रांची में है. कुड़मी प्रतिनिधिमंडल को अगर किसी मामले में वार्ता करना है तो वे गुरुवार को सुबह 11 बजे कार्यालय पहुंचे. इसके बाद हरमोहन ने लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में गुरुवार को चांडिल अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. मौके पर संजय महतो, देवाशीष महतो, देवदीप महतो, विकाश महतो, बिष्णु देव महतो, जय प्रकाश महतो, शजय महतो, प्रशांत महतो, रक्षित महतो, पीडी महतो, बिजय महतो, प्रवीण महतो, केडी महतो समेत बड़ी संख्या से समाज के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-in-the-official-letter-raghunath-mahto-the-hero-of-the-chuad-rebellion-was-told-to-be-fake/">चांडिल: सरकारी चिट्ठी में चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो को बताया फर्जी
Leave a Comment