Search

 
 
 

चांडिल : विद्या विकास समिति के जमशेदपुर विभाग के प्रधानाचार्यों की बैठक संपन्न

 
Chandil (Dilip Kumar) : नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल में मंगलवार को विद्या विकास समिति के जमशेदपुर विभाग के विभाग स्तरीय प्रधानाचार्यों की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जमशेदपुर विभाग के बागबेड़ा, मुसाबनी, चांडिल, चाईबासा, जगन्नाथपुर, सरायकेला और घाटशिला संकुल के लगभग 50 विद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सचिव शिशिर कुमार चटर्जी, सरायकेला संकुल संयोजक रामनाथ आचार्य और जमशेदपुर विभाग के प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kabiguru-rabindranath-tagores-birth-anniversary-celebrated-at-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में समारोहपूर्वक मनी कविगुरु रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती

बच्चों में छुपी प्रतिभाओं को निखारें आचार्य

विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा करना एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए बच्चों को तैयार करना था. मौके पर सभी आचार्यों को बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभाओं को निखारने और पढ़ाई के साथ उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा के लिए भी तैयार करने के लिए कहा गया. बैठक में मंच का संचालन पार्थ सारथी आचार्य ने किया. कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाचार्य कुणाल कुमार व उप प्रधानाचार्य सुब्रत चटर्जी के साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की भूमिका सराहनीय रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही