Search

 
 
 

चांडिल : रेलवे से संबंधित समस्याओं को लेकर डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

 
Chandil (Dilip Kumar) : ट्रेन ठहराव संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने चांडिल स्टेशन पहुंचे आद्रा डिविजन के डीआरएम मनीष कुमार से मुलाकात कर रेलवे से संबंधित समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. इस दौरान सदस्यों ने चांडिल में यात्री सुविधाएं बढ़ाने के साथ समस्याओं के निराकरण करने की मांग की. मौके पर आद्रा डिविजन डीआरएम को रेलवे से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, टाटा-छपरा एक्सप्रेस व टाटा-गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस का ठहराव शुरू करने के लिए रेलवे प्रशासन को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-various-organizations-showed-unity-on-labor-day/">चाईबासा

: मजदूर दिवस पर विभिन्न संगठनों ने दिखाई एकता

इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

ट्रेन ठहराव संघर्ष मोर्चा ने आद्रा डिविजन के डीआरएम से साउथ बिहार एक्सप्रेस, हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस व टाटा-आसनसोल एक्सप्रेस का ठहराव जल्द से जल्द पुनः शुरू करने, लोकल ट्रेनों का भाड़ा वृद्धि को वापस लेने, चांडिल स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा प्रदूषण मुक्त रखने और स्टेशन परिसर में कोच डिसप्ले बोर्ड लगाने की मांग की है. मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि कोच डिसप्ले नहीं रहने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में ट्रेन ठहराव संघर्ष मोर्चा के सचिव अनंत कुमार महतो, अध्यक्ष अनूप कुमार महतो, विशेश्वर महतो, हाराधन महतो, कार्तिक गोप समेत अन्य सदस्य शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही