Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : रुदिया में नहीं कुकड़ू प्रखंड के शीशी में बनेगा अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड के शीशी गांव के समीप मुस्लिम अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण होगा. इसके लिए कुकड़ू प्रखंड के मौजा शीशी, थाना संख्या 66, खाता संख्या-226, प्लॉट संख्या-489, रकवा पांच एकड़ और प्लॉट संख्या 491/अंश, रकवा दो एकड़ भूमि की सीमाकंन किया गया है. इस संबंध में कुकड़ू के बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को कुल सात एकड़ पुरानी परती किस्म भूमि का सीमाकंन प्रतिवेदन, पंचनामा व ट्रेस नक्सा सहित भेजा है. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ने बताया कि जिला से विद्यालय निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने के लिए निर्देश आया था. जिसके बाद कुकड़ू प्रखंड में जमीन चिन्हित कर रिर्पोट भेजा गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-garbage-lifting-is-not-happening-in-gumti-basti-anger-among-people/">आदित्यपुर

: गुमटी बस्ती में नहीं हो रहा कचरा उठाव, लोगों में आक्रोश

पूरे राज्य से 480 गरीब बच्चों का होगा दखिला

मुस्लिम अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में पूरे राज्य के बच्चों को पढ़ने की छूट रहेगी. यहां कक्षा छह से दस के कुल 480 छात्र एक साथ पढ़ेंगे. इस विद्यालय में लड़कियों का दाखिला नहीं होगा. जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी, जहां बच्चों के लिए जरूरत के सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी. बताया जाता है कि इस विद्यलय भवन और छात्रावास अलग-अलग बनेगा, लेकिन विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण नहीं कराया जाएगा. प्राक्कलन में चहारदीवारी निर्माण के लिए राशि आवंटित नहीं की गई है. विद्यालय भवन का निर्माण करने वाले संवेदक की ओर से बताया कि विद्यालय निर्माण के लिए कवायद शुरू कर दी गई हैं. जल्द ही भवन निर्माण का काम शुरू होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-free-yoga-camp-at-telco-recreation-club-from-may-19-to-21/">जमशेदपुर

: टेल्को रिक्रेएशन क्लब में मुफ्त योग शिविर 19 से 21 मई तक

चांडिल में हुआ था तीव्र विरोध

मुस्लिम अल्पसंख्यक विद्यालय का निर्माण के लिए पहले चांडिल प्रखंड के रुदिया गांव में जमीन चिन्हित किया जा रहा था. रुदिया में इस विद्यालय का ग्रामीणों ने तीव्र विरोध किया था. इसके विरोध में ग्रामीणों ने मंत्री और अधिकारियों को पत्र भी लिखा था. ग्रामीणों ने कहा था कि आदिवासी बहुल क्षेत्र में मुस्लिम अल्पसंख्यक विद्यालय बनने से क्षेत्र के सामाजिक परंपरा पर असर पड़ेगा. इससे आदिवासी समाज की परंपरा व व्यवस्था प्रभावित होगा. वहीं ग्रामीणों ने बताया था कि विद्यालय के लिए जिस जमीन को चिन्हित किया जा रहा था, वहां वर्षों से आदिवासी समाज पूजा व खेल-कूद का आयोजन करता आ रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही