Search

चांडिल: हाथी प्रभावितों को विधायक ने किया मुआवजा राशि का चेक वितरण

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का प्रकोप है. आए दिन हाथी कहीं ना कहीं जानमाल को नुकसान पहुंचा रहे हैं. जिससे ग्रामीणों का बहुत नुकसान हो रहा है. वहीं कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वन विभाग की ओर से प्रभावितों को मुआजवा राशि का भी वितरण किया जा रहा है. गुरुवार को भी हाथी प्रभावित लोगों के बीच वन विभाग ने मुआवजा राशि का वितरण किया. मुआवजा राशि के चेक का वितरण ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने किया. चांडिल स्थित वन विभाग के कार्यालय परिसर में जंगली हाथी द्वारा मारे गए एक व्यक्ति की विधवा, एक घायल और हाथी द्वारा मारे गए एक बैल के मालिक को मुआवजा राशि का चेक सौंपा गया. इसे भी पढ़ें -कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-dcs-order-regarding-health-sub-centre-was-not-followed-two-years-ago-demand-for-investigation/">कोडरमा

: दो साल पूर्व स्वास्थ्य उपकेंद्र को लेकर डीसी के आदेश का नहीं हुआ पालन, समाजसेवी ने जांच की मांग की

मुर्शीदाबाद के अशर्फूल की हुई थी मौत

गांव-गांव में घूमकर कुर्सी बेचने वाले अशर्फूल हक को जंगली हाथियों के झुंड ने 13 मार्च 2023 को कुचलकर मार दिया था. पिलीद जंगल के पास हाथियों को झुंड विचरण कर रहा था. उसी दौरान अशर्फूल हक सेल्फी लेने हाथी के पास पहुंचा था. अन्य साथियों के मना करने के बाद भी वह हाथी के करीब पहुंचकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, इसी बीच जंगली हाथी ने उसे कुचलकर मार दिया था. वन विभाग की ओर से गुरुवार को विधायक सविता महतो के हाथों मृतक की विधवा जहांआरा खातून को बतौर मुआवजा तीन लाख 80 हजार का चेक सौंपा गया. मृतक के परिजनों को पहले ही नकद 20 हजार रुपये दिए गए थे.

घायलों को मिला 25 हजार का मुआवजा

हाथियों के झुंड ने लापाईबेड़ा के रहने वाले साकरी पहाड़िया को घायल कर दिया था. घटना 24 जून 2023 की है. हाथियों के झुंड के साथ आमना-सामना होने के बाद हाथी ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. किसी प्रकार उसकी जान बच पाई है. वन विभाग की ओर से उन्हें मुआवजा स्वरूप 25 हजार रुपये का चेक और खूंटीडीह के लालदेव सिंह को 15 हजार का चेक सौंपा गया. जंगली हाथियों के झुंड ने 15 अप्रैल 2023 को खुंचीडीह के लालदेव सिंह के एक बैल को मार दिया था. मुआवजा राशि वितरण के अवसर पर वन क्षेत्र पदाधिकारी मैनेजर मिर्धा, वनपाल राधारमण ठाकुर, विधायक के आप्त सचिव काबलू महतो आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -बोले">https://lagatar.in/amit-shah-said-chhattisgarh-will-be-free-from-naxal-problem-if-bjp-government-is-formed/">बोले

अमित शाह, भाजपा की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ नक्सल समस्या से मुक्त होगा,बघेल सरकार पर बरसे
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//