Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ईचागढ़ में विधायक ने दो योजनाओं का किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ईचागढ़ प्रखंड में विधायक सविता महतो ने शनिवार को दो विकास योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया. विधायक सविता महतो ने ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के चिरुगोड़ा और काठगोड़ा गांव में तालाब निर्माण कार्य का फीता काटकर व शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि करीब 18 लाख की लागत से तालाब निर्माण होने से ग्रामीणों को सिंचाई और अन्य कार्यों के लिए अब पानी की किल्लत नहीं होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sawan-festival-celebrated-in-graduate-college/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज में मनाया गया सावन महोत्सव

विधायक निधि से हुआ तालाब का निर्माण

उन्होंने कहा कि दोनों तालाब का निर्माण विधायक निधि से कराया गया है. ग्रामीणों की मांग को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर विधायक निधि से तालाब का निर्माण कराया गया. तालाब उद्घाटन के अवसर पर झामुमो के ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो, अमित कुमार सिन्हा समेत कई लोग उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही