Search

चांडिल : हाथ में मांग लिखी तख्ती लेकर एमपीडब्ल्यू ने जताया विरोध

Chandil (Dilip Kumar) : स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले एमपीडब्ल्यू स्थायीकरण की मांग को लेकर एकबार फिर आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं. स्थायी समायोजन की मांग पर गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल के एमपीडब्ल्यू अपनी मांगे लिखी तख्ती व बैनर लेकर विरोध दर्ज कराया. यहां मंगल हेंब्रम, सुनील मांझी, श्रीकांत प्रसाद, सुनील रजक, काजल महतो, यूनेस पोड़ आदि आंदोलन में शामिल हुए. स्थायी समायोजन को लेकर राज्य के एमपीडब्ल्यू 12 फरवरी से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं. आंदोलन के पहले चरण में 12 से 14 फरवरी तक अपनी मांगों के समर्थन में सभी एमपीडब्ल्यू काला बिल्ला लगाकर विरोध जताते हुए काम किए. आंदोलन के दूसरे चरण में सभी एमपीडब्ल्यू 15 से 18 फरवरी तक अपनी मांगों के समर्थन में मांग पत्र लिखे तख्ती व बैनर अपने शरीर पर टांगकर विरोध दर्ज कराएंगे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-cabinet-meeting-be-held-today-postponed-now-meeting-will-be-held-after-cabinet-expansion/">रांची

: आज होने वाली कैबिनेट बैठक स्थगित, अब मंत्रिमंडल विस्तार के बाद होगी बैठक

स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय का करेंगे घेराव

झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के महासचिव मंगल हेंब्रम ने बताया कि इसके बाद भी बात नहीं बनने पर आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 19 फरवरी को एक दिन का उपवास रखेंगे. इसके बाद अपनी मांगों को विभाग के आला अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए 20 फरवरी को अपने-अपने जिलों में एमपीडब्ल्यू सिविल सर्जन को मांग पत्र सौंपेंगे. मंगल हेंब्रम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थायीकरण को लेकर किसी प्रकार का ठोस पहल नहीं करने पर 21 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय का घेराव किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था ठप पड़ती है तो इसकी जिम्मदारी विभाग के वरीय अधिकारियों की होगी. मंगल हेंब्रम ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से काम कर रहे राज्य के 1576 एमपीडब्ल्यू अपने स्थायी समायोजन की मांग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-champai-soren-reached-his-native-village-jilinggora-heard-the-problems-of-the-people/">सीएम

चंपाई सोरेन पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू

चांडिल : तालाब में डूबे सोनारी के युवक का मिला शव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-Talab-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना क्षेत्र के उरमाल के एक तालाब में डुबे युवका का शव गोताखोरों ने गुरुवार को निकाल लिया है. युवक नहाने के दौरान बुधवार की दोपहर को तालाब में डुब गया था. बुधवार को स्थानीय गोताखोर तालाब में डुबे युवक को खोजकर नहीं निकाल पाए थे. गुरुवार को स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने जमशेदपुर से गोताखोर बुलाकर तालाब से युवक का शव को निकलवाया. तालाब में डूबे युवक की पहचान सोनारी, जमशेदपुर के रहने वाले 19 वर्षीय राजू मंडल के रूप में किया गया है. युवक जन्मदिन मनाने उरमाल निवासी अपने एक रिश्तेदार उदित मंडल के घर उरमाल आया था. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-champai-soren-reached-his-native-village-jilinggora-heard-the-problems-of-the-people/">सीएम

चंपाई सोरेन पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू
शव के तालाब से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया. गोताखोर के द्वारा तालाब में शव की खोज तलाश शुरू करने के समय तालाब के किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे. इधर युवक का शव तालाब से बाहर निकाले जाने के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा था कि युवक इंटरमीडिएट का छात्र था. इसे भी पढ़ें : कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-bjps-walk-out-from-house-on-sandeshkhali-issue-six-member-parliamentary-committee-will-visit/">कोलकाता

: भाजपा का संदेशखाली मुद्दे पर सदन से वॉक आउट, छह सदस्यीय संसदीय समिति दौरा करेगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//