Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : खेत में मिली 61 वर्षीय वृद्धा की नग्न लाश, ग्रामीणों में आक्रोश

Advertisement
Advertisement
  • एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार लहूलुहान लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के लेंगडीह निवासी 61 वर्षीय वृद्धा की लाश नग्न अवस्था में नीमडीह थाना क्षेत्र में एक खेत से बरामद किया गया है. मृतक महिला की पहचान लेंगडीह निवासी गंगाधर महतो की पत्नी बिमला महतो के रूप में किया गया है. एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार क्षत-विक्षत हालत में लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गया है. खेत में महिला की लाश मिलने की सूचना मिलते ही नीमडीह और चांडिल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू किया. बताया जाता है कि जहां महिला की लाश मिली उससे करीब सौ मीटर की दूरी पर खून के धब्बे मिले हैं. इसे भी पढ़ें : ऑस्कर">https://lagatar.in/oscar-awards-2024-oppenheimer-wins-seven-awards-to-kill-a-tiger-based-on-jharkhand-incident-out-of-oscar-race/">ऑस्कर

अवॉर्ड्स 2024 : ‘ओपेनहाइमर’ ने सात अवॉर्ड अपने नाम किये, झारखंड की घटना पर आधारित ‘टू किल ए टाइगर’ ऑस्कर की दौड़ से बाहर
मृतक के सिर पर चोट के भी निशान हैं, जहां खून जमा है. नीमडीह थाना की पुलिस ने महिला की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेजा. इस संबंध में नीमडीह थाना प्रभारी तंजील खान ने बताया कि मामले की गहराई से जांच शुरू कर दिया गया है. जल्द ही मामले का खुलासा होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-mining-beats-gen-a-to-win-inter-divisional-volleyball-title/">किरीबुरु

: माइनिंग ने जनरल ए को हरा कर अंतर विभागीय वॉलीबॉल खिताब जीता

रविवार की शाम खेत में पानी देने निकली थी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Chandil-Hatya-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मृतक बिमला महतो खेत में लगे सब्जी की फसल में पानी डालने के लिए रविवार की शाम करीब चार बजे घर से निकली थी. इसके वापस घर नहीं लौटी. घर वापस नहीं लौटने पर उसके परिजन शाम सात-आठ बजे से उसकी खेजबीन शुरू किया. रातभर खोजने पर भी वह कहीें नहीं मिली. सोमवार की सुबह उसकी लाश खेत में नग्न अवस्था में मिला. लाश से कुछ दूरी पर उसकी बाल्टी भी टूटी हुई हालत में फेंका मिला. इसके बाद यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. ग्रामीण इसे हत्या बता रहे हैं. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-information-about-gardening-given-to-farmers-in-barkundiya/">तांतनगर

: बरकुंडिया में किसानों दी गई बागवानी की जानकारी
इसके पूर्व छह मार्च की अहले सुबह भी एनएच 32 पर एक युवक की लाश क्षत-विक्षत हालत में मिला था. प्रथम दृष्टया उसकी मृत्यु सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रहा है, लेकिन मृतक के परिजन उसे साजिशन हत्या बता रहे हेैं. उस समय में लाश मिलने वाले स्थान से कुछ दूर खेत में खून के धब्बे मिलने की बात बताई जा रही है. एक सप्ताह में दो-दो लाश संदिग्ध हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही