Search

 
 
 

चांडिल-नीमडीह : झीमड़ी में लगेगी शहीद रघुनाथ महतो की आदमकद प्रतिमा

 
Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह प्रखंड के सोनाडुंगरी (झिमड़ी) में क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो की मूर्ति स्थापित की जाएगी. इसके संकल्प समिति झिमड़ी के तत्वावधान में संयोजक प्रभात कुमार महतो की अध्यक्षता में नारियल फोड़ कर भूमि पूजन किया गया. इस अवसर पर पंचायत समिति के सदस्य पद्मलोचन महतो एवं पारगामा के ग्राम प्रधान बासुदेव महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो की जयंती 21 मार्च को मनायी जाएगी. पांच अप्रैल को शहादत दिवस के दिन छह फीट की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया जाएगा. इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-real-face-of-development-visible-after-release-of-election-notification/">चांडिल

: चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद दिखा विकास का वास्तविक चेहरा

कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे सदस्य

शहादत दिवस से पांच दिन पूर्व 81 शहीद मिट्टी कलश पदयात्रियों का एक समूह सिल्ली प्रखंड अंतर्गत लोटा के "गढ़तैंतेइर" शहीद स्थल से झिमड़ी के लिए रवाना होगा. सभी शहीद मिट्टी कलश पदयात्रियों का मिलन चौक, तिरुलडीह, कुकड़ु व सिरुम आदि जगहों पर भव्य रूप से पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर जगह-जगह बैठक की जा रही है. भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक पुनअरिआर, सह-संयोजक कृष्णपद महतो, अध्यक्ष बासुदेव महतो, उपाध्यक्ष गणेश महतो, सचिव पद्मलोचन महतो, सह सचिव गुहीराम महतो, कोषाध्यक्ष विजय कुमार महतो, सह कोषाध्यक्ष बुका महतो के अलावा समिति के सदस्य चिनिवास, अनादि, विकास, गोपेश्वर, लक्ष्मण, वरुण, आकाश, भजोहरि, नूनीगोपाल, शंभूनाथ, सहदेव आदि ने अहम योगदान किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/national-secretary-of-ljp-reached-adityapur-said-nda-will-win-all-the-seats-in-bihar-jharkhand/">आदित्यपुर

पहुंचे लोजपा के राष्ट्रीय सचिव, कहा-बिहार-झारखंड में एनडीए सभी सीटें जीतेगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही