Search

 
 
 

Chandil News: शासान काली मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी समेत घंटी व मोटर ले गए चोर

Chandil: क्षेत्र में स्थित शासान काली मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है.
 

Chandil: क्षेत्र में स्थित शासान काली मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है. मंदिर लेंगडीह और शासानटाड़ गांव के बीच स्थित है. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में नाराजगी और चिंता का माहौल है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

 

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद उन्होंने मंदिर में रखी दान पेटी को तोड़ा और उसमें जमा करीब 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. चोरों ने मंदिर परिसर में लगी घंटी और फूल-पौधों को पानी देने के लिए इस्तेमाल होने वाली मोटर भी चोरी कर ली.

 

 

रविवार सुबह जब ग्रामीण पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा मिला. अंदर दान पेटी क्षतिग्रस्त पड़ी थी और कई सामान गायब थे. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंच गए और चोरी की घटना पर नाराजगी जताई.

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने साथ ही चोरी किए गए सामान की बरामदगी की मांग की है. घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही