Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : रंग-रंगीला फाल्गुन महोत्सव पर तीन मार्च को निकलेगी निशान यात्रा

Chandil (Dilip Kumar) : श्री श्याम कला भवन चांडिल के तत्वावधान में दो दिवसीय रंग-रंगीला फाल्गुन महोत्सव तीन मार्च से शुरू होगा. कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी और उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि फाल्गुन महोत्सव को लेकर चांडिल बाजार को केसरिया पताका से सजाया गया है. पूरे चांडिल का वातावरण श्याममय हो गया है. दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन तीन मार्च को श्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी. शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन होगा. आयोजन के दूसरे दिन श्याम ज्योति पाठ के बाद प्रभु को प्रसाद अर्पण किया जाएगा. इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chhau-dance-will-create-a-buzz-in-the-g-20-meeting-to-be-held-in-ranchi/">चांडिल

: रांची में होने वाले जी-20 की बैठक में मचेगी छऊ नृत्य की धूम

निशान यात्रा में शामिल होंगे 201 श्याम भक्त

फाल्गुन महोत्सव पर निकलने वाली विशाल श्याम निशान यात्रा संचालन समिति के प्रभारी दुर्गा चौधरी एवं चंदन रूंगटा ने बताया कि तीन मार्च को दोपहर साढ़े तीन बजे रघुनाथपुर से चांडिल के लिए 201 महिला, पुरुष व बच्चे गाजे-बाजे के साथ हाथों में निशान लेकर श्याम मंदिर के लिए निकलेंगे. रघुनाथपुर से 12 किलोमीटर दूर स्थित चांडिल श्याम मंदिर पहुंचने के दौरान भक्तों के लिए जगह-जगह पानी, शर्बत सहित फल नाश्ता की व्यवस्था की गई है. शाम को मंदिर परिसर में स्थानीय कलाकारों के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा. वहीं निशान यात्रियों के लिए मंदिर परिसर में प्रसाद की व्यवस्था की गई है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chhau-dance-will-create-a-buzz-in-the-g-20-meeting-to-be-held-in-ranchi/">चांडिल

: रांची में होने वाले जी-20 की बैठक में मचेगी छऊ नृत्य की धूम

दूसरे दिन होगा श्याम ज्योति पाठ

चांडिल स्थित श्याम कला भवन की ओर से आयोजित फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन सुबह श्याम ज्योति पाठ किया जाएगा. अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है. वहीं श्याम ज्योति पाठ के बाद प्रभु श्याम को प्रसाद अर्पण किया जाएगा. इसके बाद सभी श्याम प्रेमियों के लिए विवेकानंद केंद्र में प्रसाद कि व्यवस्था की गई है. आयोजन को सफल बनाने के लिए अश्विनी शर्मा, आकाश शर्मा, पवन शर्मा, नीलकमल जालान, परमानंद पसारी, टीटू बगडिया, बिक्रम पसारी आदि सक्रिय है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-laddus-distribution-in-celebration-of-ndas-victory-in-ramgarh-bypoll/">जमशेदपुर

: रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए की जीत की खुशी में लड्डू वितरण
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही