Search

 
 
 

चांडिल: देवस्नान पूर्णिमा पर प्रभु जगन्नाथ को भक्‍तों ने कराया स्‍नान, पड़े बीमार, 15 दिन तक नहीं देंगे दर्शन

 
Chandil: साधु बांध मठिया दशनामी नागा संन्यासी आश्रम चांडिल में मंगलवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र व बहन देवी सुभद्रा को स्नान मंडप में दूध, दही, मधु, गुलाब जल, गंगाजल से स्नान कराया गया. स्नान कराने के बाद प्रभु की विशेष पूजा अर्चना एवं महाआरती की गई. इस दौरान भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें: एक्शन">https://lagatar.in/ranchi-police-in-action-posters-of-miscreants-pasted-in-the-city-see-whether-these-faces-involved-in-the-riot-are-among-you/">एक्शन

में रांची पुलिस, शहर में चिपकाया उपद्रवियों का पोस्टर, देखें उपद्रव में शामिल ये चेहरे कहीं आपके बीच तो नहीं!

28 जून को होगा प्रभु का नवजीवन दर्शन

मौके पर पंचदशनामी जूना अखाड़ा एवं पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती ने कहा कि स्नान के बाद प्रभु बीमार पड़ जाते हैं. जिसके कारण 15 दिनों तक उनका अणसर गृह में उपचार किया जाता है. इस दौरान कोई भक्त प्रभु के दर्शन नहीं कर पाता है. आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्‍या पर हवन पूजन किया जाएगा. उसके बाद शुक्ल पक्ष द्वितिया में आरती व पूजा अर्चना करने के बाद अटका प्रसाद का वितरण किया जाएगा. (लगातार एप पर चांडिल की खबर पढ़ते रहिए). 28 जून को प्रभु का नवजीवन दर्शन होगा. पहली जुलाई को प्रभु जगन्नथ भाई बलभ्रद व बहन देवी सुभद्रा के साथ तीन अलग-अलग रथों पर मौसीबाड़ी के लिये निकलेंगे. 9 जुलाई को अटका प्रसाद के साथ घुरती रथयात्रा होगी.

यह थे उपस्थित

इस अवसर पर विधायक सविता महतो, जयदा शिव मंदिर के महंत केशवानंद सरस्वती, महंत इंद्रानंद सरस्वती, हिकीम महतो, हरेलाल महतो, राकेश वर्मा, खगेन महतो, पप्पू वर्मा, मधुसूदन गोराई, प्रबोध उरांव, बॉबी जलान, दिपु जयसवाल, विद्युत दा, मनोज राय, बनु सिंह, मनोहर सिंह, लालटु दास, राजु दत्ता, मृत्युंजय सोनी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: नेशनल">https://lagatar.in/national-herald-case-even-today-ed-interrogates-rahul-gandhi-congress-protests-many-detained/">नेशनल

हेराल्ड केस : आज भी ED ने की राहुल गांधी से पूछताछ, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कई हिरासत में
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही