Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत हांसाडुंगरी के पास जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया युवक जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के कुंवर रोड का रहने वाला 26 वर्षीय साबिर अंसारी है. कपाली पुलिस ने रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बरामद बाइक संख्या जेएच 05एएन 7714 तामुलिया के स्काईलैंड सिटी निवासी सुशील कुमार का बताया जा रहा है. सुशील कुमार की बाइक दो अप्रैल को चोरी हो गई थी. उन्होंने कपाली ओपी में इससे सम्बंधित लिखित आवेदन भी दिया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-workers-listen-to-pms-mann-ki-baat-at-burmamains-utsav-bhavan/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस उत्सव भवन में भाजपाइयों ने सुनी पीएम के “मन की बात”

नंबर बदलकर कर चला रहा था बाइक

इस संबंध में कपाली ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता ने बताया कि पुलिस की गश्ती दल ने देखा कि एक युवक कपाली के हासाडूंगरी क्षेत्र में तेज गति से बाइक पर जा रहा है. गश्ती कर रहे कपाली ओपी के एएसआइ शांति मिंज एवं सशस्त्र बल ने बाइक सवार युवक को रोककर जांच पड़ताल शुरू की. इस दौरान जानकारी मिली कि बाइक सुशील कुमार की है, जो चोरी हो गई थी. उलीडीह थाना क्षेत्र के कुंवर रोड के रहने वाले साबिर अंसारी बाइक का नंबर बदल कर चला रहा था. जब पुलिस ने बाइक को बरामद किया तब नंबर प्लेट पर जेएच 05बीसी 0955 लिखा हुआ था. इसके बाद विधिवत रूप से बाइक को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. रविवार को गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही