Search

 
 
 

चांडिल : विश्व जल दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

 
Chandil (Dilip Kumar) : झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला व अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति चांडिल की ओर से विश्व जल दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नीमडीह प्रखड अंतर्गत चिंगड़ा पारकीडीह और ईचागढ़ प्रखंड के चंदनपुर में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को जल के उपयोगिता और जीवन में उसके महत्व समेत विधिक जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/former-dc-of-latehar-rajeev-kumar-will-try-his-luck-in-lok-sabha-elections/">लोकसभा

चुनाव में किस्मत आजमाएंगे लातेहार के पूर्व डीसी राजीव कुमार 
नीमड़ीह प्रखंड के चिंगड़ा पारकीडीह में आयोजित शिविर में पीएलवी शुभंकर महतो ने जल संरक्षण को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि जल ही जीवन है. जल के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखकर जल को दूषित होने से बचाया जा सकता हे. इसके अतिरिक्त पीएलवी ने विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारी भी दी. कार्यक्रम में कानूनी पुस्तिका व पर्ची का वितरण किया गया. इस अवसर पर साधन महतो, प्रेम मार्डी, दुलाल हेंब्रम, मालती हांसदा, निपेन मांझी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : अपनी">https://lagatar.in/kejriwal-said-on-his-arrest-whether-i-am-in-jail-or-outside-my-life-is-dedicated-to-the-nation/">अपनी

गिरफ्तारी पर बोले केजरीवाल, जेल में रहूं या बाहर, मेरा जीवन राष्ट्र को समर्पित है..
वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के तत्वावधान में अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति चांडिल की ओर से ईचागढ प्रखंड़ अंतर्गत चंदनपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर पीएलवी कार्तिक गोप ने ग्रामीण महिलाओं को जल संरक्षण को लेकर जानकारी दी. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जल ही जिवन है, जितना जल का जरूरत हो उतना ही लिजिए और जल को बर्बाद होने से बचाएं. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-celebrate-holi-with-peace-and-brotherhood-avoid-rumors-bdo/">गिरिडीह

: होली शांति व भाईचारा के साथ मनाएं, अफवाहों से बचें- बीडीओ
उन्होंने रोजगार पाने के लिए ग्रामीण महिलाओं को श्रम विभाग में निबंध कराने को कहा. इस अवसर पर ग्रामीणों को विभिन्न कानुनी जानकारी दिया गया. मौके पर रास बिहारी माझी, रतनलाल माझी, समाकांत सोरेन, विश्वजीत सोरेन, अजय सोरेन, रामचंद्र माझी, गिरधारी माझी, निपेन माझी, राखी सोरेन, फुलमनी सोरेन आदि ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-motor-dealer-association-celebrated-holi-milan/">रांची

मोटर डीलर एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही