Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति की पदयात्रा स्थगित

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar)पांच सूत्री मांगों को लेकर झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति की 22 सितंबर से जमशेदपुर से रांची तक पदयात्रा स्थगित कर दी गई है. यह निर्णय मंगलवार की देर शाम हुई समिति की बैठक में लिया गया. साथ ही संगठन ने यह भी आश्वस्त किया कि झारखंड और अन्य राज्यों से बंगभाषी समाज के जो भी लोग पदयात्रा को सफल बनाने के लिए आर्थिक सहयोग दिया है, उन सभी लोगों की सहयोग राशि तत्काल लौटा दी जाएगी और इसकी तिथि दोबारा तय होने के बाद उनसे सहयोग के लिए आग्रह किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE">https://lagatar.in/exclusive-64-organizations-will-be-investigated-suspected-of-having-links-with-banned-cpi-maoist-2/">EXCLUSIVE

: 64 संगठनों की होगी जांच, प्रतिबंधित भाकपा माओवादी से संबंध होने का संदेह

दोबारा तय की जाएगी तिथि

झारखंड बांग्लाभाषी समन्वय समिति के संदीप सिन्हा चौधरी ने कहा कि संपूर्ण राज्य में विशेष कर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां व रांची जिला के पदयात्री और उनके परिवार के लोग डेंगू का शिकार हो गए हैं. वहीं मौसम विभाग ने उन दिनों राज्य में मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. उक्त तिथि को राज्य के मुख्यमंत्री भी अनुपस्थित रहेंगे. इन कारणों से पदयात्रा फिलहाल स्थगित की गई है. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी बांग्ला भाषी अपने संस्कार और संस्कृति को बचाने के लिए दृढ़ता के साथ एकजुट हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही