Search

 
 
 

चांडिल : कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि, भारत रत्न दिए जाने पर जताई खुशी

 
Chandil (Dilip Kumar) : संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर बुधवार को ईचागढ़ प्रखंड के टीकर स्थित कर्पूरी चौक पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. टीकर के प्रमाणिक टोला स्थित कर्पूरी चौक पर स्थापित उनकी मूर्ती पर कृतज्ञ लोगों ने माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया और उनके नीति-सिद्धांत को आत्मसाद करते हुए सामाजिक विकास में योगदान देने की बात कही. इस अवसर पर वक्ताओं ने दिवंगत कर्पूरी ठाकुर से जुड़े प्रारणादायक बातों को लोगों के समक्ष रखा और उन्हें अपनाने की अपील की. इसे भी पढ़ें : कर्पूरी">https://lagatar.in/jairam-ramesh-said-giving-bharat-ratna-to-karpuri-thakur-shows-the-desperation-and-hypocrisy-of-modi-government/">कर्पूरी

ठाकुर को भारत रत्न देना मोदी सरकार की हताशा व पाखंड को दर्शाता, जाति जनगणना कराना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी : जयराम रमेश

भारत रत्न दिए जाने पर जताई खुशी

पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर की जयंती के पूर्व संध्या पर भारत सरकार की ओर से उन्हें मरणोंपरांत देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा किए जाने पर खुशी जताई गई. इसके लिए लोगों ने केंद्र सरकार की सराहना की. उपस्थित लोगों ने कहा कि दिवंगत कर्पूरी ठाकुर इस सम्मान के वास्तविक हकदार थे. उन्हें भारत रत्न देने की मांग लंबे समय से की जा रही थी. इस अवसर पर खगेंद्र नाथ नापित, श्यामापद नापित, गुरुदयाल शर्मा, मनोरंजन ठाकुर, कार्तिक नापित, लालु प्रमाणिक, अनिल प्रमाणिक, बलराम प्रमाणिक, भुवनेश्वर, तपन, शीबू, तरणी, लक्खीबाबू, राजकुमार, शशि, खुदीराम, तारापद समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही