Search

 
 
 

Chandil : खतरों से भरा है टीकर पुल से गुजरना, नदी में गिरने से बचा हाइवा

 
  • करकरी नदी पर बना पुल जर्जर, सड़क गड्ढों में तब्दील
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड के टीकर के सामने रांगामाटी-सिल्ली सड़क पर करकरी नदी पर बने पुल पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है. पुल पर और पुल के आगे-पीछे सड़क पर छोटे-बड़े अनगिनत गड्ढे बन गए हैं. सड़क पर बने इन गड्ढों और बदहाल सड़क को लेकर ना किसी प्रकार का सूचक बोर्ड लगाया गया है और ना कोई निशान लगाया गया है. इसका नतीजा है कि आए दिन छोटे-बड़े वाहन दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. बरसात के मौसम में रात के समय इस पुल से होकर सफर करना हादसे को आमंत्रित करना है. मंगलवार को भी यहां बड़ी घटना होते-होते टल गयी. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-bike-rider-seriously-injured-after-being-hit-by-unknown-vehicle/">Ghatshila

: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

महत्वपूर्ण है रांगामाटी-सिल्ली सड़क

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह टीकर पुल पर मिलन चौक की ओर से रांगामाटी की ओर जा रहा लोड हाइवा का चालक टीकर पुल पर वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया. बदहाल सड़क के कारण हाइवा नदी की ओर गिरने ही वाला था कि पुल के किनारे सड़क से सटकर रूक गया. रांगामाटी-सिल्ली सड़क इस क्षेत्र के अलावा आवागमन करने वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण सड़क है. यह सड़क रांगामाटी के सामने से एनएच 33 को रामगढ़ से जोड़ती है. उक्त सड़क से रोजाना सैकड़ों की संख्या में मालवाहक वाहन गुजरते हैं. वहीं रांची, जमशेदपुर और जिला मुख्यालय सरायकेला को जोड़ने के लिए सिल्ली, सोनाहातु, कुकड़ू आदि स्थानों से कई यात्री वाहन भी चलते हैं. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-full-dress-rehearsal-for-independence-day-held-in-seraikela/">Adityapur

: सरायकेला में स्वतंत्रता दिवस के लिए हुई फुल ड्रेस रिहर्सल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही