Chandil (Dilip Kumar) : चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो को फर्जी लिखने के मामले में गुरुवार को आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय प्रवक्ता हरमोहन महतो और कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में कुड़मी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात किया. मौके पर उक्त मामले को लेकर वार्ता के दौरान कुड़मी समाज की ओर से तीन मांगें रखी गई. मांगों में सरकारी पत्र (पत्रांक संख्या 485) में बदलाव कर शहीद रघुनाथ महतो का नाम सम्मानपूर्वक लिखने, आवेदन देने वाले व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई करने और उपस्थित कुड़मी समाज के समक्ष माफी मांगना शामिल है. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-kolkata-crime-branch-arrested-four-cyber-frauds/">जामताड़ा
: कोलकाता क्राइम ब्रांच ने चार साइबर फ्रॉड को किया गिरफ्तार
विकास समिति ने की जेपी उद्यान मुख्य सड़क निर्माण की मांग, डीसी को सौंपा मांगपत्र
: कोलकाता क्राइम ब्रांच ने चार साइबर फ्रॉड को किया गिरफ्तार
पत्र में किया गया बदलाव
वार्ता के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने गलती मानते हुए पत्र में बदलाव किया. इसके साथ भविष्य में स्वतंत्रता सेनानी का नाम सम्मानपूर्वक लिखने की बात कही. उन्होंने कहा कि पत्र के आलोक में अगर किसी की भावना को ठेस पहुंचा हो तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं. मौके पर हरमोहन महतो ने कहा कि सामाजिक समरसता को बचाने के लिए सबूतों और दस्तावेजों के साथ बैठक कर विवाद को जल्द से जल्द निष्पादन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि इसके लिए कुड़मी समाज तैयार है. हरमोहन महतो ने कहा कि पांच अप्रैल को बूट पड़सा घुटियाडीह में शहीद रघुनाथ महतो को श्रंद्धाजलि अर्पित किया जाएगा. इस अवसर पर कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने कहा कि एसडीओ के माफी मांगने पर कुड़मी समाज की जीत हुई है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-development-committee-demands-construction-of-jp-garden-main-road-demand-letter-submitted-to-dc/">आदित्यपुरविकास समिति ने की जेपी उद्यान मुख्य सड़क निर्माण की मांग, डीसी को सौंपा मांगपत्र
Leave a Comment