Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : एथलेटिक्स मीट में अपना जलवा दिखाएंगे कुकडू प्रखंड के खिलाड़ी

Advertisement
Advertisement
  • छह खिलाड़ी एथलेटिक्स मीट के लिए गुजरात रवाना
Chandil (Dilip Kumar) : गुजरात में होने वाले 19वें नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथेलेटिक्स मीट में चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है. एथेलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट का आयोजन 16 से 18 फरवरी 2024 तक होगा. एथलेटिक्स मीट के लिए हुई चयन प्रक्रिया से गुजरने के बाद कुकडू प्रखंड क्षेत्र से छह खिलाड़ी इसके लिए चयनित हुए हैं. चयनित खिलाड़ियों में लक्ष्मी सिंह, मोनिका महतो, काजल कुईरी, विश्वजीत महतो, तापस पांडेय एवं सुचांद महतो शामिल हैं. नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट में अपना हूनर दिखाने के लिए कुकड़ू प्रखंड के खिलाड़ी सोमवार की शाम गुजरात के लिए रवाना हो गए. इसे भी पढ़ें : गजराज">https://lagatar.in/threat-to-the-kingdom-of-the-elephants/">गजराज

के राज पर खतरा

मिठाई खिलाकर किया गया रवाना

गुजरात रवाना होने से पहले सोमवार को तिरुलडीह थाना परिसर में खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया. सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए होने पर लोगों ने खुशी जताई. उपस्थित लोगों ने कहा अगर ग्रामांचलों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिले तो निश्चित रूप से गांव के खिलाड़ी भी देश का नाम रोशन करेंगे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-till-now-only-64-percent-of-the-budget-has-been-spent/">रांची

: अब तक बजट की सिर्फ 64 फीसदी ही राशि खर्च
इस अवसर पर कुकड़ू प्रखंड के उप प्रमुख मो. एकराम, सरायकेला जिला के प्रवर प्रचारी सिलवेस्टर बा, तिरुलडीह थाना के एएसआई रंजीत प्रसाद एवं मध्य विद्यालय कूदा के प्रधानाध्यापक लक्ष्मण महतो ने खिलाड़ियों को लड्डू खिलाकर बधाई दिया. इस दौरान सरायकेला जिला के प्रवर प्रचारी सिलवेस्टर बा ने चयनित खिलाड़ियों को कई टिप्स भी दिए. मौके पर कोच दामोदर जामुदा,बिरसा मुंडा, मो असफार उर्फ शेखू, अरुण कुमार महतो, उत्तम कुईरी, एएसआई अशोक मिंज समेत कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही