Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कपाली हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के बंधुगोड़ा स्थित शाहिद बागान मैदान में पत्थर से कूचकर एक युवक की हत्या करने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार रजवाड़ ने दी. अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि गांजा पीने के दौरान उत्पन्न विवाद के बाद उसके साथियों ने ही पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने कपाली ओपी अंतर्गत डांगोडीह, राजा मंदिर के पास रहने वाले मो हसनैन अंसारी उर्फ जावेद उर्फ केके बच्चा और नवाब आरजू उर्फ मन्नू को गिरफ्तार किया है. इसे भी पढ़ें : पहली">https://lagatar.in/kalpana-soren-reached-jmms-central-office-for-the-first-time/">पहली

बार JMM के केंद्रीय कार्यालय पहुंचीं कल्पना सोरेन, 21 अप्रैल को आयोजित महारैली पर चर्चा
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किया गया कंक्रीट का पत्थर और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. इसके साथ है पुलिस ने अभियुक्त नवाब आरजू उर्फ मन्नू के पास से एक स्मार्टफोन और मृतक मो दिलनवाज का मोबाइल का जला हुआ अवशेष भाग बरामद किया है. वहीं अभियुक्त हसनैन अंसारी के पास से भी एक स्मार्टफोन बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : जयपुर">https://lagatar.in/sonia-gandhi-said-in-jaipur-rally-people-in-power-are-tearing-apart-democracy-efforts-are-being-made-to-change-the-constitution/">जयपुर

रैली में सोनिया गांधी ने कहा, सत्ता में विराजमान लोग लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं, संविधान बदलने की कोशिश हो रही है

पूछताछ के दौरान कबूला अपना जुर्म 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत शाहिद बागान में दिनदहाड़े हरि मंदिर रामू चौक निवासी दिलनवाज नामक युवक को पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मृतक की मां जमीरुल निशा ने कपाली ओपी में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक ने मामले के उद्भेदन के लिए छापामारी दल का गठन किया था. अनुसंधान के क्रम में तकनीकी और मानवीय साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने हसनैन अंसारी को पूछताछ के लिए बुलाया. इसे भी पढ़ें : रास">https://lagatar.in/rajya-sabha-election-2016-horse-trading-case-case-will-no-longer-be-filed-against-dg-anurag-gupta-and-ajay-kumar-closure-report-accepted/">रास

चुनाव 2016 हार्स ट्रेडिंग मामला : डीजी अनुराग गुप्ता और अजय कुमार पर अब नहीं चलेगा केस, क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार
पूछताछ के दौरान हसनैन अंसारी ने अपना जूर्म कबूल करते हुए घटना का राज खोला. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नवाब आरजू उर्फ मन्नू का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी जेल जा चुका है. उसके खिलाफ कपाली ओपी में दो मामले दर्ज हैं. छापामारी दल में उनके अलावा पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार, पुअनि असलम अंसारी, हीरालाल मुंडू व पुलिस बल के जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही