Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : पुलिस ने बालू लदा दो हाइवा पकड़ा, जांच शुरू

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना की पुलिस ने रात्रि गश्ति के दौरान बालू ले जा रहे दो हाइवा को पकड़ा है. दोनों हाइवा को चौका थाना परिसर में रखा गया है. इस संबंध में चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि गश्ति दल ने एनएच पर बालू लदे दो हाइवा को पकड़ा है. इस मामले पर पुलिस जांच कर रही है. जांच में अगर बालू का परिवहन गलत तरीके से करने की जानकारी मिलती है तो इसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी. इसे भी पढ़ें : लॉरेंस">https://lagatar.in/two-sharp-shooters-of-lawrence-bishnoi-gang-arrested-from-muzaffarpur-sitamarhi-border/">लॉरेंस

बिश्नोई गैंग के दो शॉर्प शूटर्स मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी बॉर्डर से गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि रात के वक्त बालू लदा हाइवा चलने की सूचना लगातार मिल रही थी. सूचना मिलने के बाद गश्ती दल को इस पर नजर रखने का निर्देश दिया गया था. इसके बाद गश्ति के दौरान दो हाइवा को पकड़ा गया है. विदित हो कि इन दिनों दिन के बजाय रात के वक्त बालू लदे हाइवा का परिचालन अधिक हो रहा था. कहा जाता है कि सभी चालान लेकर बालू का परिवहन करते हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-asias-entrepreneurs-informed-cm-about-industrial-problems/">आदित्यपुर

: एसिया के उद्यमियों ने औद्योगिक समस्याओं से सीएम को कराया अवगत

कब बदलेगी व्यवस्था

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Chandil-Balu-Pakda-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोल्हान में डीआइजी से लेकर थाना प्रभारी तक बदले हैं. वहीं चांडिल में एसडीएम से लेकर बीडीओ, सीओ का भी तबादला हुआ है. पदाधिकारी बदले, नहीं बदली तो व्यवस्था और अवैध कारोबार. सूत्रों की माने तो तिरुलडीह और ईचागढ थाना क्षेत्र के अलावा कपाली ओपी क्षेत्र से बालू का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से किया जाता है. इन क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में हाइवा से बालू जमशेदपुर समेत अन्य शहरों को भेजा जाता है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-student-returning-after-celebrating-birthday-injured-in-road-accident/">नोवामुंडी

: जन्मदिन मनाकर लौट रही छात्रा सड़क दुर्घटना में घायल
बताया जाता है कि तिरुलडीह क्षेत्र से पश्चिम बंगाल के लिए भी हाइवा से बालू भेजा जाता है. इसके खिलाफ ग्रामीण कई बार आवाज उठाते रहे हैं. अवैध परिवहन होने के कारण ही बालू की कीमत आसमान छू रही है.मकान बना रहे लोगों को मजबूरन ऊंची कीमत पर बालू खरीदना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : करनी">https://lagatar.in/had-to-double-the-income-of-farmers-committed-a-scam-of-rs-73-crore/">करनी

थी किसानों की आय दोगुनी, कर दिया 73 करोड़ का घोटाला

घट चुकी घटनाएं

तिरुलडीह थाना अंतर्गत कुकड़ू हाटतोला के सामने 26 फरवरी की रात ग्रामीणों ने अवैध बालू खनन रोकने के लिए सड़क पर दो हाइवा को रोक कर चालान मांगा था. हाइवा चालक चालान दिखाने में असमर्थता जताई और भाग निकला. इससे अक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा के चक्का का हवा खोल दिया था. इसके पूर्व 24 फरवरी की देर रात को नीमडीह थाना क्षेत्र के छातारडीह गांव में एक तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सरकारी चापाकल को तोड़ते हुए एक मकान को क्षतिग्रस्त करते हुए एक मकान में घुस गया था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-committee-will-be-formed-in-all-the-panchayats-of-this-manoharpur-district-sushil-barla/">किरीबुरु

: आस मनोहरपुर विस क्षेत्र के सभी पंचायतों में बनाएगी कमेटी : सुशील बारला
इस घटना में मकान के अंदर रखे गए तीन बकरी की मौत हो गई थी, जबकि दो जोड़ी बैल किसी किसी तरह बच गए थे. उस वक्त ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से जानना चाहा था कि गांव के रास्ते रात के वक्त रोज बड़ी संख्या में हाइवा आखिर कहां जाते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही