Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : झाड़ी में छिपाकर रखी गईं बाइक को पुलिस ने किया बरामद

Chandil (Dilip Kumar) : चौका पुलिस ने झाड़ियों में छुपाकर रखी गई एक बाइक को गुरुवार की सुबह बरामद किया है. ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद चौका पुलिस झाबरी पंचायत अंतर्गत काडरूबेड़ा पहुंची, जहां से झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गई बाइक को बरामद किया. बिना नंबर की लावारिस हालत में पड़ी बाइक में चाभी भी लगा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीण जंगल के पास बैल चरा रहे थे, तभी कुछ लोगों की नजर बुधवार को झाड़ियों के बीच छुपाकर रखी गई बाइक पड़ी. झाड़ियों के बीच बाइक देखने पर ग्रामीणों ने पहले तो उसे सहज रूप से लिया. ग्रामीणों ने अंदेशा जताया की कोई व्यक्ति बाइक रखकर जंगल में कुछ लाने गया होगा. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-police-launched-awareness-campaign-to-remove-witchcraft/">तांतनगर

: डायन कुप्रथा दूर करने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

क्षेत्र में दहशत का माहौल

गुरुवार सुबह भी बाइक को जंगल किनारे झाड़ियों के बीच यथावत देखने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल चौका पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की. ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया और अपने साथ थाना ले गई. हीरो हौंडा बाइक में चाबी लगी हुई है परंतु नंबर प्लेट मं कोई भी नंबर अंकित नहीं है, और हेड लाइट भी गायब है. जंगल के किनारे झाड़ी में बाइक मिलने से लोगों में कई तरह की चर्चाएं हो रही है. वहीं ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बन गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही