Search

 
 
 

चांडिल : पांच दिनों से लापता युवक को पुलिस ने किया बरामद

 
Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना की पुलिस ने पांच दिनों से लापता युवक को बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा दिया है. दरअसल, जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा के रहने वाले विनोद कुमार वर्मा का पुत्र विशाल कुमार वर्मा घर से निकलकर रास्ता भटक गया था. विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि उनके पुत्र विशाल की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है. लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला. शुक्रवार की रात चौका थाना की पुलिस गश्ती दल को बरामटांड के पास एनएच 33 पर एक युवक पैदल रांची की ओर जाते मिला. पूछताछ के क्रम में युवक सबकुछ सही नहीं बता पा रहा था. पुलिस उसे लेकर थाना आई और फिर पूछताछ करने लगी. इसी क्रम में उसने अपना नाम व पता बताया. इसके बाद पुलिस युवक के परिजनों को सूचना दी. शनिवार की सुबह विनोद कुमार वर्मा चौका थाना पहुंचे और अपने पुत्र को सही सलामत व स्वस्थ्य पाया. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-used-to-snatch-from-stolen-vehicles-to-fulfill-his-hobby-four-arrested/">जमशेदपुर

: शौक पूरा करने के लिए चोरी की गाड़ियों से करते थे छिनतई, चार गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही