Chandil (Dilip Kumar) : चुआड़ विद्रोह के महानायक कौन, रघुनाथ सिंह या रघुनाथ महतो, इसे लेकर बहस छिड़ी हुई है. जमकर राजनीति भी हो रही है. भूमिज और कुड़मी समाज इस मामले में अलग हो गए हैं. सामाजिक ताना-बाना बिगड़ गया है. दोनों समाज अलग-अलग तिथि पर महानायक की जयंती मनाते हैं. वहीं भूमिज समाज के कुछ लोगों ने इस मामले पर राजनीति बंद करते हुए दोनों समाज के प्रबुद्ध लोगों को सामाजिक स्तर पर साक्ष्य के आधार पर सही निर्णय लेने की अपील की है. भूमिज समाज ने कहा कि इस मामले को लेकर सामाजिक ताना-बाना बिगड़ रहा है. ऐसे में लोगों का एक-दूसरे के सामाजिक कार्यों में भी आना-जाना बंद होने लगा है. इसे भी पढ़ें : CBI">https://lagatar.in/cbi-contacts-interpol-exercise-to-restore-red-corner-notice-against-mehul-choksi-begins/">CBI
ने इंटरपोल से संपर्क किया, मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस फिर बहाल किये जाने की कवायद शुरू
: बीआइटी सिंदरी में चार, प्लस टू स्कूलों में 39 प्रिंसिपल सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए मांगा आवेदन
ने इंटरपोल से संपर्क किया, मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस फिर बहाल किये जाने की कवायद शुरू
राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे नेता
इस मामले को लेकर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत भांगाट गांव के आम बागान में ग्राम प्रधान सुभाष सिंह की अध्यक्षता में भूमिज समाज की बैठक हुई. बैठक में चुहाड़ विद्रोह के नेता शहीद रघुनाथ सिंह या शहीद रघुनाथ महतो के विषय पर कई निर्णय लिये गये. मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इस विषय को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रशासनिक अधिकारी और पत्रकार संगठन के पर्यवेक्षण में भूमिज व कुड़मी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक हो. बैठक में इस विषय पर साक्ष्य प्रस्तुत कर सही निर्णय लिया जाए. उक्त बैठक में दोनों समाज के राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ताओं को दूर रखा जाए. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/jpsc-applications-sought-for-specialist-doctors-including-39-principals-in-four-plus-two-schools-in-bit-sindri/">JPSC: बीआइटी सिंदरी में चार, प्लस टू स्कूलों में 39 प्रिंसिपल सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए मांगा आवेदन
Leave a Comment