Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति के विकास पर दिया जोर : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

  • सदियों से नारी शक्ति देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रही है : डा लुईस मरांडी
Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में 6 हजार बेटियों के साथ दुषकर्म हुआ. इस सरकार के कार्यकाल में झारखंड के बेटियों को पेट्रोल डाल कर मारा गया. गौ तस्करों ने पुलिस को गाड़ी से कुचल डाला. झामुमो सरकार हत्यारों का सरकार है. उक्त बातें भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहीं. वे बुधवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड मुख्यालय में विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सह महिला सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-kshatriya-community-supported-kalicharan-singh/">लातेहार

: क्षत्रिय समाज ने कालीचरण सिंह का किया समर्थन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा - आजसू पार्टी ने रघुनाथपुर के अमूल्य मैदान में सम्मेलन का आयोजन किया था. सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संजय सेठ को जिताने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/kalicharan-singh-will-win-from-chatra-modi-has-done-development-dr-shashibhushan-mehta/">चतरा

से जीतेंगे कालीचरण सिंह, मोदी ने किया विकास : डॉ. शशिभूषण मेहता

बेटियों के लिए दी ओवरशिप फेलो योजना

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Chandil-Labharti-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सम्मेलन में लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में महिलाओं के विकास पर विशेष जोर दिया है. मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक कुप्रथा को समाप्त किया, सेना में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया, गांव में 12 करोड़ शौचालय निर्माण कराया, 12 करोड़ घरों में पानी पहुंचाया. किशोरियों के लिए स्कूलों में शौचालय निर्माण कराया, कल्याणकारी योजना के कारण अब 75 प्रतिशत से अधिक प्रसव सरकारी अस्पतालों में कराया जा रहा है. 200 करोड़ रूपए की निर्भया योजना शुरू किया, बेटियों की विदेश में शिक्षा के लिए ओवरशिप फेलो योजना शुरू किया. इसके अलावा भाजपा की सरकार ने कई ऐसे कल्याणकारी योजना शुरू की जिससे परिवार की महिलाओं को सहुलियत हो रही है. इसमें उज्जवला योजना भी शामिल है. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/kalicharan-singh-will-win-from-chatra-modi-has-done-development-dr-shashibhushan-mehta/">चतरा

से जीतेंगे कालीचरण सिंह, मोदी ने किया विकास : डॉ. शशिभूषण मेहता

महिला विरोधी है झारखंड सरकार

सम्मेलन में पद्मश्री चामी मुर्मू ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सभी प्रकार से सहायता करती है. जो महिलाएं घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार की हिंसा का शिकार होती हैं उनके लिए सरकार विशेष व्यवस्था किया है. अगर कोई महिला ऐसी किसी भी प्रकार की हिंसा का शिकार होती है तो उसे पुलिस, कानूनी, चिकित्सा जैसी सेवाएं दी जाती है. इसे भी पढ़ें : जिसे">https://lagatar.in/the-one-who-was-supposed-to-be-number-one-in-development-became-number-one-in-corruption-himanta/">जिसे

विकास में बनना था नंबर वन, वह भ्रष्टाचार में बन गया नंबर वन : हिमंता
मौके पर राज्य के पूर्व मंत्री डा लुईस मरांडी ने कहा कि झामुमो सरकार ने महिलाओं की नौकरी ``पोषण सखी`` छीन लिया. झामुमो की सरकार महिला विरोधी सरकार है. भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के लिए एक रुपए में जमीन का निबंधन हो रहा था. वर्तमान राज्य सरकार ने उसे भी बंद कर दिया. मौके पर पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का सबसे महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ है. इस योजना का उद्देश्य बालका शिक्षा के विकास के साथ बालिका लिंग अनुपात में गिरावट रोकना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/people-of-palamu-blessed-modi-vd-ram-will-win-bhola-pandey/">पलामू

की जनता ने मोदी को दिया आशीर्वाद, जीतेंगे वीडी राम : भोला पांडे

महिलाओं को स्वावलंबी बना रही मोदी सरकार

आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश की भाजपानीत सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वाबलंबी बनाने की दिशा में काम कर रही है. महिला सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार ने जो काम किया है वह इससे पूर्व की सरकारों ने नहीं किया था. महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनका सम्मान बढ़ाया है. सम्मेलन को सरगुंजा, छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद कमल भान सिंह ने भी सम्मेलन को संबोधित किया. सम्मेलन का संचालन भाजपा नेत्री पूर्व जिप सदस्य अनिता पारित ने किया. इसे भी पढ़ें : लोहरदगा">https://lagatar.in/who-will-win-in-lohardaga-sameer-oraon-sukhdev-bhagat-or-chamra-linda/">लोहरदगा

में कौन मारेगा बाजी? समीर उरांव, सुखदेव भगत या चमरा लिंडा…
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रश्मि साहू, ईचागढ़ विस संयोजक मधुसुदन गोराई, देवाशीष राय, सारथी महतो, अन्नपूर्णा महतो, सुलोचना देवी, सरस्वती मुदी, कृष्णा सिंह पात्र, पारूल उरांव, लक्ष्मी महतो, सुलोचना प्रमाणिक, टुसू महतो, मंजु सिंह, दिवाकर सिंह, भूषण मुर्मू, भीमसिंह मुंडा, चंद्रमोहन दास, भोलानाथ सिंह, खुदीसिंह सरदार, आकाश महतो, मनोरंजन महतो समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थि थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही