Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : विस्थापितों का धरना दूसरे दिन भी जारी, बड़ी संख्या में महिला-पुरुष हो रहे शामिल

Chandil (Dilip Kumar) : अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के बैनर तले शुक्रवार से चांडिल डैम के विस्थापित एक बार फिर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं. सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना के चांडिल पुनर्वास सह अंचल कार्यालय के समक्ष शनिवार को दूसरे दिन भी धरना जारी है. दस सूत्री मांगों के समर्थन दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना में चांडिल डैम के विस्थापित क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हो रहे हैं. धरना दे रहे विस्थापितों ने बताया कि चांडिल डैम के पूर्ण एवं आशिक रूप से 116 विस्थापित गांवों का भू-अर्जन वर्ष 2001 तक किया गया है. लेकिन अभी तक विस्थापितों को पूर्ण नियोजन प्राप्त नहीं हुआ है. दुर्भाग्य की बात है कि 40 वर्ष बाद भी चांडिल डैम के विस्थापितों को आज भी मुआवजा व पुनर्वास के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है. विकास के लिए अपने पुरखों की जमीन जायदाद देने वाले विस्थािपतों की इस दुदर्शा पर सरकार, जनप्रतिनिधि व प्रशासन को गंभीरता से सोचने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporation-serious-about-revenue-order-for-50-revenue-collection-till-august/">आदित्यपुर

: राजस्व को लेकर नगर निगम गंभीर, अगस्त तक 50% राजस्व संग्रह का आदेश

क्या है विस्थापितों की मांगें

सुवर्णरेखा परियोजना के चांडिल डैम प्रशासन द्वारा विस्थापन के बदले दिए गए नौकरी, निर्गत किए गए विकास पुस्तिका, निर्गत किए गए पुनर्वास पैकेज और पुनर्वास स्थल पर अधिग्रहण किए गए प्लॉट का सीबीआई जांच किया जाए, विकास पुस्तिका में अंकितनुसार प्रत्येक विस्थापित परिवार को सरकारी नौकरी दिया जाए या विस्थापितों को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए, सभी विस्थापितों को पूनर्वास के लिए 25 डिसमिल भूखंड दिया जाए, 2012 तक 18 वर्ष पूर्ण होने वाले सभी सदस्यों के नाम विकास पुस्तिका निर्गत किया जाए, परिवार प्रमुख के मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रितों के नाम विकास पुस्तिका निर्गत किया जाए. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-co-ordered-to-vacate-the-quarter-to-the-occupant-for-30-years/">आदित्यपुर

: 30 साल से कब्जा जमाने वाले को सीओ ने दिया क्वार्टर खाली करने का आदेश

विस्थापितों को मिले जमीन का पट्टा

पुनर्वास स्थलों में मूलभूत सुविधाओं का विकास कर वहां बसे विस्थापितों को जमीन का पट्टा दिया जाए, 28 सितंबर 2022 को अनशन के दौरान ट्रैक्टर द्वारा कुचले जाने से घायल हुए व्यक्तियों को मुआवजा और नौकरी दिया जाए, चांडिल डैम के माध्यम से सृजित होने वाले हर योजना, रोजगार और लाभ का पहला अधिकार चांडिल डैम विस्थापित को मिले, वार्ता सार्वजनिक रूप से 116 गांव के प्रतिनिधिमंडल के साथ सिर्फ केंद्रीय टीम या केंद्रीय जल संसाधन विभाग के साथ ही किया जाए और जब तक हमारी मांग पूरी होने तक चांडिल डैम का जल भंडारण 177 मीटर रखा जाए और जलस्तर बढ़ाने से पहले डूब क्षेत्र में सूचना करने की मांग शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dead-body-of-woman-killed-by-elephant-attack-sent-for-postmortem/">चाकुलिया

: हाथी के हमले से मृत महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही