Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : सूर्या देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : नौरंगराय सूर्या देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चांडिल में गुरुवार को विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बागबेड़ा और चाईबासा को आठ-आठ पुरस्कार मिले हैं, वहीं बिरसानगर को छह पुरस्कार मिले हैं. प्रतियोगिता में जमशेदपुर विभाग कोल्हान प्रमंडलीय स्तर के सात संकुल के विद्यालय के 300 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं. प्रश्न मंच में शिशु वर्ग (कक्षा 4 व 5 ) बाल वर्ग (कक्षा 6, 7 व 8) एवं किशोर वर्ग (कक्षा 9 व 10 ) के छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता हुई. कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्राचार्य कुणाल कुमार, प्रभारी प्रधानाचार्य सुब्रत चटर्जी के साथ-साथ सभी शिक्षक, पृथु सिन्हा, पंचानन दास, शंकर गुप्ता, गीता महतो, मीरा कुंडा, सविता दत्त, विष्णु सिंह, देवाशीष मंडल, जगन्नाथ परीदा आदि की भूमिका सराहनीय रही. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-brp-crp-delegation-met-minister-joba-manjhi-submitted-memorandum/">मनोहरपुर

: बीआरपी-सीआरपी के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जोबा मांझी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

ये रहे प्रतियोगिता के विजेता

वैदिक गणित प्रश्नमंच शिशु वर्ग (कक्षा 3 व 4) में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बंगालीबासा को प्रथम, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा को द्वितीय और पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा को तृतीय स्थान मिला. वहीं बाल वर्ग ( कक्षा 6, 7 व 8 ) में पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा को प्रथम, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा को द्वितीय व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शास्त्रीनगर को तृतीय स्थान मिला. प्रतियोगिता के किशोर वर्ग (कक्षा 9 व 10) में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा को प्रथम, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर घाटशिला को द्वितीय और पदमावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा को तृतीय स्थान मिला. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-sagar-patro-of-parsudih-guilty-in-kidnapping-and-raping-minor-girl/">जमशेदपुर:

नाबालिग लड़की का अपहरण व दुष्कर्म में परसुडीह का सागर पात्रो दोषी

संगणक प्रश्नमंच में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा को प्रथम स्थान

संगणक प्रश्नमंच के शिशु वर्ग (कक्षा 3 व 4) में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा को प्रथम, प्रगति शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर को द्वितीय व पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा को तृतीय स्थान मिला. बाल वर्ग (कक्षा 6, 7 व 8) में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा को प्रथम, प्रगति शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर को द्वितीय व पदमावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा को तृतीय स्थान मिला. वहीं किशोर वर्ग (कक्षा 9 व 10) में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा को प्रथम, प्रगति शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर को द्वितीय व पदमावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा को तृतीय स्थान मिला. इसे भी पढ़ें : तांतनगर:">https://lagatar.in/tantnagar-the-house-of-five-families-of-meromahonor-panchayat-of-manjhari-got-submerged-due-to-torrential-rains/">तांतनगर:

मूसलाधार बारिश से धंस गया मंझारी की मेरोमहोनोर पंचायत के पांच परिवार का घर

विज्ञान प्रश्नमंच में पदमावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को प्रथम स्थान

विज्ञान प्रश्नमंच के शिशु वर्ग (कक्षा 3 व 4) में पदमावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा को प्रथम, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सरायकेला को द्वितीय व प्रगति शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर को तृतीय, बाल वर्ग (कक्षा 6, 7 व 8) में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा को प्रथम, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सरायकेला को द्वितीय व प्रगति शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर को तृतीय और किशोर वर्ग (कक्षा 9 व 10) में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा को प्रथम, पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा को द्वितीय व प्रगति शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर को तृतीय स्थान मिला है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही