Search

 
 
 

चांडिल : दलमा में रजनी ने 15 पाउंड का केक काट मनाया 13वां जन्मदिन

 
Chandi (Dilip Kumar) : हाथियों के लिए सुरक्षित दलमा अभयारण्य में शुक्रवार को रजनी हाथी का 13वां जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर 15 पाउंड का केक काटा गया. वन विभाग के पदाधिकारियों के साथ स्कूली बच्चों ने संयुक्त रूप केक काटा. स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा हैप्पी बर्थ डे की गूंज जंगल में गूंज उठी. सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल स्थित दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के मकुलाकोचा चेकनाका में प्रतिवर्ष सात अक्टूबर को रजनी हाथी का जन्मदिन मनाया जाता है. शुक्रवार को रजनी हाथी के जन्मदिन के मौके पर चम्पा हाथी भी साथ थी. दलमा पश्चिमी रेंज के वन क्षेत्र पदाधिकारी दिनेश चंद्रा, वनरक्षी, वनपाल एवं दैनिक भोगी मजदूर साथ ही पर्यटक बडी संख्या में उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-satish-puri-became-the-district-president-of-the-bharatiya-janata-party-of-west-singhbhum/">चाईबासा

: भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष बने सतीश पुरी

2009 में घायल अवस्था में लाया गया था रजनी

वनक्षेत्र पदाधिकारी चांडिल ने स्थानीय पत्रकारों के सहयोग से वर्ष 2009 में रेसक्यू किया गया था. ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के निकट सुवर्णरेखा नदी के पास कुएं में गिरे घायल हाथी को निकालकर टाटा जू में उसका इलाज कराने के बाद उसे दलमा में रखा गया है. जहां वह पर्यटक के लिए आकर्षण का केंद्र बना. रजनी हाथी अब पर्यटकों का दोस्त बन गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही