Search

 
 
 

चांडिल : कुआं में गिरे हाथी को निकालने के लिए जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के आंडा गांव में सूखे कुआं में गिरे हाथी को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. गुरुवार सुबह से ही दो जेसीबी और ट्रैक्टर के सहारे रास्ता बनाने का काम जारी है. वन विभाग के अनुसार शुक्रवार को कुआं में गिरे हाथी को बाहर निकाल लिया जाएगा. हाथी को बाहर निकालने के लिए स्लोप बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है. कुआं के एक हिस्से को जेसीबी के सहारे तोड़ा जा चुका है. बीते 24 घंटे से लगातार काम चल रहा है. शुक्रवार सुबह तक हाथी के करीब पहुंचने का काम हो चुका था. वहीं शुक्रवार की सुबह भी बड़ी संख्या में ग्रामीण कुआं में गिरे हाथी को देखने पहुंचे थे. कुआं के किनारे लोगों की भीड़ लगी हुई है. इसे भी पढ़ें : प्रसंगवश…">https://lagatar.in/ugilat-leelat-preet-ghaneri/">प्रसंगवश…

उगिलत-लीलत प्रीत घनेरी

पहले होगा चिकित्सीय परीक्षण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chandil-Resku-Hathi-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कुआं में गिरे हाथी को बाहर निकालने से पहले उसकी जांच की जाएगी. करीब 30 से 35 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण हाथी घायल हो गया है. वन विभाग के अनुसार उसके दाहिना पैर में चोट लगी है. हाथी का चिकित्सीय जांच करने के लिए नीमडीह प्रखंड के पशु चिकित्सक राजेंद्र प्रसाद और चांडिल प्रखंड के पशु चिकित्सक विष्णु शरण महतो आंडा गांव पहुंच चुके हैं. दोनों चिकित्सकों की टीम हाथी का परीक्षण करेंगे और आवश्यकता अनुसार दवा आदि देंगे. वन विभाग की टीम भी आंडा गांव में है. बाहर निकालने में हाथी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसका ध्यान रखा जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही