Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : महिला जनसंपर्क अभियान की बैठक में संजय सेठ को जिताने का संकल्प

Chandil (Dilip Kumar) : भारतीय जनता पार्टी की महिला जनसंपर्क अभियान की बैठक रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चांडिल में रश्मि साहू की अध्यक्षता में हुई. मौके पर प्रदेश सह प्रभारी लक्ष्मी कुमारी, लोकसभा संयोजक रेखा महतो, सह संयोजक नेहा सिंह, विधानसभा संयोजक सारथी महतो, अनिता पारित आदि ने उपस्थित महिलाओं को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने और कराने का गुर सिखाए. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/many-bjp-leaders-have-passed-away-untimely-party-has-suffered-irreparable-loss/">भाजपा

के कई नेता असमय हो चुके हैं दिवगंत,पार्टी को हुई है अपूरणीय क्षति
बैठक में लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि घर-घर जाकर महिलाओं को बताना होगा कि देश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं जो महिलाओं के उत्थान की चिंता विगत 10 वर्षों से कर रहें हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उन्नति के लिए अलग से अनेक योजना शुरू किए. महिलाओं के लिए अलग आरक्षण लागू किए. महिलाओं के लिए मातृ वंदन योजना शुरू किए, प्रधानमंत्री अपने संबोधन में चार जातियों का जिक्र हर हमेशा करते हैं जिसमें एक नारी जाति होती है. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/many-bjp-leaders-have-passed-away-untimely-party-has-suffered-irreparable-loss/">भाजपा

के कई नेता असमय हो चुके हैं दिवगंत,पार्टी को हुई है अपूरणीय क्षति

महिलाओं को बताना होगा सरकार की उपलब्धि

इस अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रश्मि साहू ने कहा कि महिलाओं से मिलकर बताना है कि महिलाओं के ऐसे शुभचिंतक प्रधानमंत्री को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय सेठ को कमल फूल निशान में वोट देने का आग्रह करना है. उन्होंन कहा कि नारीशक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होने पर नरेंद्र मोदी के कार्य को बहनों के द्वारा आभार व्यक्त किया गया था. बैठक में महिला संपर्क अभियान की विधानसभा संयोजक हेमलता महतो, सह संयोजक तारु सिंह मुंडा, सुलोचना सिंह, दमयंती सिंह, रेखा प्रमाणिक, सुलोचना प्रमाणिक के साथ सभी मंडल के संयोजक और सह संयोजक एवं महिला कार्यकर्ता उपस्तिथ थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-block-coordinator-of-balliapur-arrested-for-accepting-bribe-of-rs-30000/">धनबाद

: तीस हजार घूस लेते बलियापुर का ब्लॉक को-आर्डिनेटर गिरफ्तार

चांडिल : ईचागढ़ चुनाव कार्यालय का सांसद ने किया उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Ichagar-Chunav-Karyaly-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : भारतीय जनता पार्टी के ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार काे सांसद सह एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ ने फीता काटकर किया. चांडिल स्टेशन चौक के निकट पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो के आवास पर खोले गए चुनाव कार्यालय का उदघाटन करने के बाद संजय सेठ ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा व आजसू पार्टी के कार्यकर्ता जीत का अंतर पहले की अपेक्षा अधिक हो यह सुनिश्चित कर चुनावी मैदान में उतरें. जीत के लिए एक-एक कार्यकर्ता का सहयोग आवश्यक है. सांसद ने कहा कि उन्होंने सदन में पांच बार चांडिल डैम निर्माण का सीबीआई जांच का मांग किया है. जांच फाइल पर कार्य चल रहा है. आचार संहिता समाप्त होने के बाद सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना पर सीबीआई की जांच शुरू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि वे दो मई को नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे. इस दौरान आयोजित सभा में पचास हजार से अधिक कार्यकर्ता व समर्थक जुटेंगे. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-teachers-and-students-were-made-aware-about-voting/">गढ़वा

:शिक्षकों-छात्रों को मतदान के लिए किया गया जागरूक

भाजपा- आजसू के कार्यकर्ताओं की हुई संयुक्त बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Ichagar-Chunav-Karyaly-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद भाजपा-आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार के उपलब्धियों को गिनाया और जनता तक इसे पहुंचाकर समर्थन मांगने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरंटी को लेकर जनता के पास जाएंगे. प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है. रूस-यूक्रेन युद्ध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय विद्यार्थियों को सकुशल भारत वापस लौटाया. कश्मीर से धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक कदम उठाया है. साढ़े पांच सौ साल की देश की जनता के आकांक्षा व अपेक्षा का राम मंदिर निर्माण कराया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उद्योग, शिक्षा, सड़क, चिकित्सा आदि क्षेत्र में तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-block-coordinator-of-balliapur-arrested-for-accepting-bribe-of-rs-30000/">धनबाद

: तीस हजार घूस लेते बलियापुर का ब्लॉक को-आर्डिनेटर गिरफ्तार

भ्रष्टाचार की आकंठ में डूबी राज्य सरकार

आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार की आकंठ में डूबी है. झारखंड में जब एनडीए की सरकार थी तब चारों ओर विकास कार्य दिखाई देता था. अब चारों ओर भ्रष्टाचार और लूट ही दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी वर्ग के लोगों को सम्मान देने का काम किया है. नारी सशक्तिकरण के लिए देश में लड़कियों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया. इस अवसर पर लोकसभा संयोजक संजीव विजयवर्गीय, विधानसभा प्रभारी दिनेश कुमार, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, ईचागढ़ विधानसभा संयोजक मधुसुदन गोराई समेत बड़ी संख्या में भाजपा व आजसू के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-employee-commits-suicide-by-hanging-in-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा में टाटा स्टील कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही