Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल गोलचक्कर से जामडीह रेलवे फाटक तक खस्ताहाल सड़क की मरम्मती का काम एक माह के अंदर शुरू हो जाएगी. उक्त बदहाल सड़क के निर्माण के लिए 15 दिनों के अंदर रूपरेखा पूरी कर ली जाएगी. सड़क का निर्माण लगभग चार करोड़ की लागत से होगी. उक्त जानकारी स्थानीय सांसद संजय सेठ ने दी. उक्त सड़क की मरम्मती के लिए गुरुवार को सांसद संजय सेठ भारत सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात किया. मंत्री को पत्र सौंपकर उन्होंने खस्ताहाल सड़क के कारण जनता को हो रही असुविधा से अवगत कराया. जिस पर मंत्री नितिन गडकरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 दिनों के अंदर मरम्मती कार्य की योजना बनाकर एक महीने के अंदर काम शुरू करने का आदेश एनएचएआई के अधिकारियों को दिया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-many-department-officials-did-not-come-panchayat-samiti-members-boycotted-the-meeting/">चाकुलिया
: नहीं आए कई विभाग के पदाधिकारी, पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक का किया बहिष्कार
: सदर थाना के शिव मंदिर भगवान भोलेनाथ का हुआ रुद्राभिषेक
: नदी पर नहीं बना पुल, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण [wpse_comments_template]
: नहीं आए कई विभाग के पदाधिकारी, पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक का किया बहिष्कार
एक माह पहले भी मंत्री से मिले थे सांसद
उक्त सड़क की मरम्मती को लेकर विगत महीने भी सांसद मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे. इसके बाद एनएचएआई के अधिकारी निरीक्षण करने के बाद चांडिल रेलवे बाईपास के निर्माण के लिए रेलवे से अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की थी. रेलवे के द्वारा एनएचआई के अधिकारियों को सड़क की मरम्मती के लिए अनापत्ति दे दिया है. एनएचएआई उक्त सड़क को वन टाइम मेंटेनेंस करने के बाद पथ निर्माण विभाग झारखंड सरकार को सौंप देगा. इसके बाद इस सड़क के की मरम्मती एवं निर्माण कार्य पथ निर्माण विभाग झारखंड सरकार के द्वारा कराया जाएगा. एनएचएआई द्वारा घोड़ानेगी से चांडिल बाजार को बाईपास करते हुए नई सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rudrabhishek-of-lord-bholenaths-shiva-temple-of-sadar-police-station/">चाईबासा: सदर थाना के शिव मंदिर भगवान भोलेनाथ का हुआ रुद्राभिषेक
प्रधान सचिव को सौंपा था पत्र
बीते सप्ताह सांसद ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर जल्द से जल्द चांडिल गोलचक्कर से बंगाल सीमा तक सड़क का निरीक्षण एनएचएआई के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण करने एवं डीपीआर तैयार करने का आग्रह किया था. सांसद के पत्र के साथ भाजपा के जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी सह आद्रा रेल मंडल के डीआरयूसीसी मेंबर दिवाकर सिंह पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव से मिले और उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराया था. इसके बाद एनएचएआई के अधिकारी एवं पथ निर्माण के अधिकारी ने संयुक्त निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि सड़क की मरम्मती का कार्य करने के लिए डीपीआर बनाने कार्य किया जा रहा है. वैसे सांसद ने मानसून से पहले सड़क की मरम्मती करवाने का आश्वासन दिया था. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-bridge-not-built-on-the-river-villagers-crossing-the-river-risking-their-lives/">बहरागोड़ा: नदी पर नहीं बना पुल, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण [wpse_comments_template]
Leave a Comment