- सांसद व विधायक ने किया था शिलान्यास, उड़ती धूल से राहगीर परेशान
बारिश से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बाधित, 200 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया बदहाल सड़क की मरम्मत कार्य का शिलान्यास 17 दिसंबर को सांसद संजय सेठ व विधायक सविता महतो ने नारियल फोड़कर किया था. मंत्रोच्चारण के बीच नारियल फोड़कर मरम्मत कार्य का शिलान्यास करने के बाद क्षेत्र के सांसद संजय सेठ ने कहा था कि सड़क का मरम्मत कार्य 45 दिनों में पूरा हो जाएगा. एनएचएआई को इसके लिए आवश्यक निर्देश दिया गया है. लेकिन 45 दिन तो क्या 75 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत अबतक पूरी नहीं हो सकी है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-120-beneficiaries-will-get-pm-awas-in-the-first-phase/">आदित्यपुर
: पहले चरण में 120 लाभुकों को मिलेंगे पीएम आवास
बदहाल सड़क बनी थी परेशानी का सबब
चांडिल की जीवन रेखा कही जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर चांडिल गोलचक्कर से जामडीह तक आवागमन करना राहगीरों की परेशानी का सबब बना हुआ है. चांडिल की उक्त महत्वपूर्ण सड़क जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा को धनबाद, बोकरो, पुरुलिया समेत पश्चिम बंगाल के कई बड़े शहरों को जोड़ती है. सड़क का निर्माण कार्य चलने और चांडिल रेलवे स्टेशन के निकट स्थित पितकी रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने के कारण सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है. चांडिल गाेलचक्कर से जामडीह तक एनएच 32 के 11.6 किमी लंबी बदहाल हिस्से की मरम्मत 7 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से होना है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/number-sp-rank-officers-increased-in-jharkhand-but-situation-did-not-improve/">झारखंडमें एसपी रैंक के अधिकारियों की संख्या तो बढ़ी मगर स्थिति नहीं सुधरी सड़क के बनने से लोगों को आवागमन करने में परेशानी नहीं होगी. वहीं चांडिल प्रखंड के घोड़ानेगी के पास एनएच 33 से नीमडीह प्रखंड के जामडीह तक निर्माणाधीन बाईपास सड़क के बन जाने से चांडिल में सड़क पर वाहनों की लगने वाली जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा. उक्त सड़क पर रेलवे लाइन पर ओवरब्रीज भी बनाए जा रहे हैं. इससे रेलवे फाटक बंद रहने पर वाहनों की कतार नहीं लगेगी. इसे भी पढ़ें : मो.">https://lagatar.in/mo-akbar-murder-case-family-members-blocked-jharia-sindri-main-road-by-keeping-the-dead-body/">मो.
अकबर हत्याकांड : परिजनों ने शव के साथ झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग किया जाम, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
चांडिल : सड़क जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सीएम से लगाई गुहार
- चांडिल बाजार में एनएच 32 पर रोज लग रही जाम से लोग परेशान
alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल बाजार को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सूबे के सीएम चंपई सोरेन को ज्ञापन सौंपा गया है. मानवाधिकार सहयोग संघ - भारत के प्रदेश सचिव कांचन प्रमाणिक ने सीएम को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में बताया गया है कि चांडिल बाजार की जाम से सभी परेशान हैं. व्यवसायियों और दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही हैं. इस समय परीक्षाएं चल रही हैं, सड़क जाम के कारण परीक्षार्थियों को भी काफी परेशानी हो रही हैं. सीएम से चांडिल बाजार के ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई हैं. ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस नियुक्त करने और बड़े वाहनों को बाईपास रोड से आवागमन कराने की मांग की गई हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-120-beneficiaries-will-get-pm-awas-in-the-first-phase/">आदित्यपुर
: पहले चरण में 120 लाभुकों को मिलेंगे पीएम आवास
चांडिल बाजार अब हो गया जामनगर
चांडिल बाजार मेन रोड पर अमूमन रोज जाम लग रहा है. बड़े वाहनों की लंबी कतार में छोटे वाहन, मोटरसाइकिल, पैसेंजर वाहन भी फंस रहे हैं. वाहनों की जाम में एम्बुलेंस भी फंस जाते हैं. सड़क जाम समस्या का निदान करने और इसका विकल्प निकालने को लेकर स्थानीय लोग पुलिस-प्रशासन से गुहार लगाते थक चुके हैं. पिछले एक सप्ताह से रोज बाजार में वाहनों का जाम लग रहा है. इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/jammu-srinagar-highway-disrupted-due-to-heavy-rains-more-than-200-passengers-evacuated-safely/">भारीबारिश से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बाधित, 200 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया वाहने रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं. सड़क पर वाहनों का जाम लगा रहने के कारण लोग अब चांडिल बाजार को जामनगर के नाम से पुकारने लगे हैं. बाजार क्षेत्र में जाम लगा रहेने के कारण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी अब वैकल्पिक मार्गों से गुजरना बेहतर समझते हैं. इसी सड़क पर होकर रोज बड़े-बड़े अधिकारियों का भी आवागमन होता है. इसे भी पढ़ें : मो.">https://lagatar.in/mo-akbar-murder-case-family-members-blocked-jharia-sindri-main-road-by-keeping-the-dead-body/">मो.
अकबर हत्याकांड : परिजनों ने शव के साथ झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग किया जाम, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
चांडिल : सिंगाती में नवान्ह परायण महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के सिंगाती गांव स्थित पुरनाडीह बाबा मंदिर प्रांगण में श्रीश्री राम चरित मानस नवान्ह परायण महायज्ञ में रोज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. दूर-दराज से लोग रोज महायज्ञ स्थल पर पहुंचकर यज्ञ में शामिल हो रहे और रामकथा का श्रवण कर रहे हैं. श्रीश्री राम चरित मानस नवान्ह परायण महायज्ञ के लिए बीते सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी. कलश स्थापना के बाद मंगलवार से महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. इसे भी पढ़ें : प्रतिबिंब">https://lagatar.in/pratibim-portal-proved-effective-giridih-police-arrested-six-cyber-criminals/">प्रतिबिंबपोर्टल कारगर साबित, गिरिडीह पुलिस ने छह साइबर अपराधियों को धर दबोचा सिंगाती के ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किए जाने वाले महायज्ञ में व्यास आसन पर पंडित तारपद हाजरा आसीन हैं. श्रीराम दरबार में पुजारी मनोज पाठक व बादल चक्रवर्ती हैं. महायज्ञ के दौरान शक्तिपद चटर्जी, सनील पांडे, विष्णुपद चटर्जी, भवानंद दास, राधाकांत पांडे, दयाल दास, संजय पांडे, देवाशीष राय, राजू हाजरा, असीत मुखर्जी, फुलन देवी, सुभाष पांडे आदि राम कथा सुना रहे हैं. महायज्ञ स्थल पर प्रतिदिन आरती की जा रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-120-beneficiaries-will-get-pm-awas-in-the-first-phase/">आदित्यपुर
: पहले चरण में 120 लाभुकों को मिलेंगे पीएम आवास
सजा है श्रीराम का दरबार
महायज्ञ स्थल पर श्रीराम दरबार की आकर्षक झांकी सजाई गई है. इसके साथ ही राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती समेत अन्य कई देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है. प्रतिदिन सुबह श्रद्धालु प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना करते हैं. प्रतिदिन महायज्ञ स्थल पर हवन-पूजन किया जाता है. सुबह नौ बजे से हवन-पूजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/jammu-srinagar-highway-disrupted-due-to-heavy-rains-more-than-200-passengers-evacuated-safely/">भारीबारिश से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बाधित, 200 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया महायज्ञ के आयोजक जयदेव साहू ने बताया कि विश्व शांति, राष्ट्र शांति, प्रदेश और क्षेत्र के कल्याण हेतु 27 फरवरी से छह मार्च तक श्रीश्री राम चरित मानस नवान्ह परायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान प्रतिदिन रामकथा का आयोजन किया जा रहा है. कथा पर प्रवचन देने के लिए आमंत्रित विख्यात कथा वाचक श्रद्धालुओं को श्री रामकथा सुना रहे है. उन्होंने बताया कि महायज्ञ का समापन छह मार्च को भंडारा के साथ होगा. इस दौरान सिंगाती और आसपास का समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment