Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अनियंत्रित होकर पलटा बालू लदा हाईवा, कोई हताहत नहीं

Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना अंतर्गत चौका-पातकुम सड़क पर मिरुडीह के समीप बुधवार सुबह एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दुर्घटना के बाद हाइवा का चालक व खलासी मौके से फरार हो गए. हाइवा में बालू लदा था, जो सड़क किनारे बिखर गया. दुर्घटना के बाद आनन-फानन में हाइवा को उठाकर वहां से हटा दिया गया. दुर्घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-organization-jan-satyagraha-demands-action-against-builders-against-map-deviation/">जमशेदपुर

: नक्शा विचलन के खिलाफ संस्था “जन सत्याग्रह” ने बिल्डरों पर कार्रवाई करने की मांग की

नहीं रुक रही बालों की तस्करी

पुलिस प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी बालू की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. बताया जा रहा है कि ईचागढ़ और तिरुलडीह थाना क्षेत्र स्थित बालू घाटों से रोजाना बालू की तस्करी हो रही है. बालू की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में बैरियर लगाया गया था. बैरियर लगाने के बाद बालू की अवैध धुलाई ठप पड़  गई थी. ग्रामीण बताते हैं कि जब से बैरियर हटाया गया है तब से बालू की अवैध ढुलाई जोर पकड़ ली है. रोज सैकड़ों हाइवा बालू की निकासी हो रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही